वास्तु अनुसार ये है बेड रखने की सही दिशा, बुरे सपनों से मिलेगा छुटकारा, नींद भी आएगी बढ़िया

Bed Direction As Per Vastu: वास्तु शास्त्र अनुसार अगर कमरे में बेड सही दिशा में रखा जाए तो नींद की समस्या से काफी हद तक मुक्ति पा सकते हैं। इतना ही नहीं सही दिशा में रखे गए बेड पर सोने से बुरे सपने भी नहीं आते और हमेशा सुख-शांति बनी रहती है। चलिए जान लेते हैं बेड रखने की सही दिशा क्या है।

01 / 07
Share

सही दिशा में रखें बेड, चमक जाएगी किस्मत

Bed Direction As Per Vastu: आज के समय में कई लोग नींद की समस्या से जूझ रहे हैं। वास्तु की मानें तो इसका कारण गलत दिशा में रखा गया बेड भी हो सकता है। कहते हैं अगर सोने की दिशा गलत हो तो उससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है। इसलिए सोने की दिशा हमेशा सही होनी चाहिए। यहां हम आपको बताएंगे वास्तु अनुसार किस दिशा में बेड रखना चाहिए।

02 / 07
Share

किस दिशा में होना चाहिए बेड

वास्तु अनुसार बेड की सही दिशा दक्षिण या पूर्व दिशा मानी जाती है। जिससे सोते समय आपका पैर उत्तर या पश्चिम दिशा की तरफ रहे।

03 / 07
Share

मास्टर बेडरूम में कहां रखें बेड

मास्टर बेडरूम में सोने की सही दिशा दक्षिण या पश्चिम होती है। इसलिए कमरे में बिस्तर को दक्षिण या पश्चिम दिशा की दीवार से सटाकर रखना चाहिए। जिससे आपके पैर उत्तर या पूर्व दिशा की तरफ रहे। वहीं गेस्ट रूप में बेड की पोजीशन पश्चिम दिशा की तरफ भी हो सकती है।

04 / 07
Share

इस दिशा में कभी न रखें बेड

बिस्तर कभी भी उत्तर दिशा में नहीं होना चाहिए। कहते हैं इससे मानसिक अशांति बनी रहती है।

05 / 07
Share

ऐसा होना चाहिए बेड

वास्तु अनुसार बेड लकड़ी का बना होना चाहिए और उसका आकार आयताकार या चौकोर ही होना चाहिए।

06 / 07
Share

बेड रखते समय न करें ये गलती

बेड को सीधे बीम के नीचे नहीं रखना चाहिए। इसके अलावा कमरे में लगे शीशे का मुंह बेड की ओर नहीं होना चाहिए, क्योंकि सोते समय शीशे में व्यक्ति का प्रतिबिंब दिखना अशुभ माना जाता है।

07 / 07
Share

कोने में न लगाएं बेड

कमरे के कोने में बेड लगाने से बचना चाहिए क्योंकि यह सकारात्मक ऊर्जा को स्वतंत्र रूप से बहने से रोकता है। वास्तु अनुसार बेड कमरे की दीवार के मध्य भाग में होना सबसे उत्तम माना जाता है।