होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

इस मूलांक वालों के लिए काला रंग किसी वरदान से कम नहीं!

काले रंग का संबंध शनि देव से माना जाता है। इसलिए शनि ग्रह से जुड़े मूलांक के लोगों के लिए ये रंग बेहद भाग्यशाली माना जाता है।

किस मूलांक के लिए भाग्यशाली रंग है काला किस मूलांक के लिए भाग्यशाली रंग है काला
01 / 07
Share

किस मूलांक के लिए भाग्यशाली रंग है काला?

काले रंग को सुरक्षा और ऊर्जा को सोखने के रंग के रूप में देखा जाता है। तो वहीं ज्योतिष में काला रंग का संबंध शनि ग्रह से माना गया है। ये रंग किसी को भी अपनी तरफ आकर्षित कर लेता है। यही वजह है कि दुनिया के ज्यादातर लोग इस रंग के कपड़े पहनना सबसे ज्यादा पसंद करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक ऐसा मूलांक है जिससे जुड़े लोगों के लिए काला रंग बेहद शुभ साबित होता है। जानिए ये कौन सा मूलांक है।

शनि का है रंग शनि का है रंग
02 / 07
Share

शनि का है रंग

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि काले रंग का संबंध शनि से होता है और शनि मूलांक 8 के स्वामी हैं। ऐसे में मूलांक 8 वालों के लिए ये रंग बेहद शुभ साबित होता है।

03 / 07
Share

मूलांक 8 वालों के लिए है वरदान

जिन लोगों की जन्म तारीख 8, 17 या 26 होती है उनका मूलांक 8 होता है। इस मूलांक के लोगों को काला रंग बेहद सूट करता है।

04 / 07
Share

मेहनती होते हैं ऐसे लोग

जिस किसी को काला रंग प्रिय होता है ऐसे लोग लक्ष्यों को लेकर केंद्रित, मेहनती और जिम्मेदार होते हैं। साथ ही अपना हर काम ईमानदारी से करते हैं।

05 / 07
Share

बुरी नजर से बचाता है काला रंग

ज्योतिष शास्त्र अनुसार काले को सुरक्षा और ऊर्जा को सोखने के रंग के रूप में देखा जाता है। हिंदू धर्म में बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग का धागा पहना जाता है।

06 / 07
Share

भैरव बाबा का है प्रिय रंग

काले रंग का संबंध काल भैरव से भी माना जाता है। इनके प्रसाद में भी हमेशा काले रंग का कपड़ा दिया जाता है।

07 / 07
Share

इन लोगों के लिए भी शुभ है काला रंग

कन्या, मिथुन और मकर राशि के लोगों के लिए भी काला रंग अत्यंत शुभ माना गया है। अगर इन राशियों के लोग काले रंग के कपड़े पहनते हैं तो इन्हें खूब लाभ होता है।