नवरात्रि में घर ले आएं ये शुभ चीजें, माता रानी भरेगी भंडार
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 3 अक्तूबर 2024 से होगी। नवरात्रि से पहले घर में कुछ चीजों को लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि से पहले हमें किन चीजों को घर में लाना चाहिए।
Add a heading
सनातन धर्म में नवरात्रि के पर्व का बहुत ही खास महत्व है। नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि से पहले घर में कुछ चीजों का लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में कौन सी चीजें घर लाना शुभ माना जाता है।
चांदी का सिक्का
नवरात्रि के दिनों में चांदी का सिक्का घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान घर में चांदी का सिक्का लाने से घर में लक्ष्मी आगमन होता है। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। धन में भी वृद्धि होती है।
माता लक्ष्मी की तस्वीर
शारदीय नवरात्रि में घर में माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति ला सकते हैं। इस तस्वीर को घर के मंदिर या पूजा स्थल में स्थापित करें। इसे घर में लाने से घर में धन का आगमन होता है। इस समय में लक्ष्मी जी की पूजा करने से कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है।
कमल फूल
मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय होता है। नवरात्रि के समय में आप पूजा के लिए कमल का फूल भी अपने घर में ला सकते हैं। कमल का फूल लक्ष्मी जी की पूजा के समय अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा भंडार भरा रहता है।
नवग्रह यंत्र
नवरात्रि के दौरान घर मे नवग्रह यंत्र घर में लाना चाहिए। घर में नवग्रह यंत्र स्थापित करने से सभी ग्रहों का शुभ प्रभाव पड़ता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसे घर में रखना बहुत ही लाभदायक होता है।
16 श्रृंगार
नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा को 16 श्रृंगार अर्पित करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। नवरात्रि के समय में 16 श्रृंगार लाने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
Top 7 TV Gossips: साड़ी पहन बला सी खूबसूरत लगीं हिना खान, अदनान की बहन ने कर डाली भाभी आयशा शेख की मुंह-दिखाई
17500 रुपये फीस न जमा कर पाने से कैंसल हुआ था एडमिशन, SC के ऑर्डर के बाद अब IIT धनबाद में पढ़ेगा अतुल कुमार
IPL 2025 ऑक्शन से पहले ही KKR इन 5 खिलाड़ियों को कर सकता है बाहर
देश का इकलौता IPS अधिकारी, जिसने काटी सात साल की सजा! आज भी माफिया खाते हैं खौफ
मौत को छूकर वापस आए गोविंदा से दुश्मनी भुलाकर गले लगाएंगे ये सितारे, सालों बाद टूटेंगी नफरत की दीवार
Govinda के भाई कीर्ति कुमार ने बताया पूरा सच, कहा 'वो केवल अपनी रिवॉल्वर चेक...'
Ahoi Ashtami Vrat 2024: अहोई अष्टमी व्रत कब है 2024 में, नोट कर लें सही तारीख और पूजा मुहूर्त
पुणे में मराठा प्रदर्शनकारियों ने OBC कार्यकर्ताओं के साथ की मारपीट, 25 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
Shahid Kapoor की फिल्म 'Ashwatthama में हुई Delbar Arya की एंट्री, पहले बार बड़े पर्दे पर जमेगी ये जोड़ी
Navratri 2024 Colours And Devi Names: नवरात्र 3 अक्टूबर से हो रहे हैं शुरू, जानिए नवरात्रि की नौ देवियां और नौ दिन के रंग
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited