नवरात्रि में घर ले आएं ये शुभ चीजें, माता रानी भरेगी भंडार

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 3 अक्तूबर 2024 से होगी। नवरात्रि से पहले घर में कुछ चीजों को लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि नवरात्रि से पहले हमें किन चीजों को घर में लाना चाहिए।

01 / 06
Share

Add a heading

सनातन धर्म में नवरात्रि के पर्व का बहुत ही खास महत्व है। नवरात्रि में मां दुर्गा की विशेष रूप से पूजा- अर्चना की जाती है। नवरात्रि से पहले घर में कुछ चीजों का लाना बहुत ही शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं कि नवरात्रि में कौन सी चीजें घर लाना शुभ माना जाता है।

02 / 06
Share

चांदी का सिक्का

नवरात्रि के दिनों में चांदी का सिक्का घर लाना बहुत शुभ माना जाता है। इस दौरान घर में चांदी का सिक्का लाने से घर में लक्ष्मी आगमन होता है। इससे घर में सुख और समृद्धि आती है। धन में भी वृद्धि होती है।

03 / 06
Share

माता लक्ष्मी की तस्वीर

शारदीय नवरात्रि में घर में माता लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति ला सकते हैं। इस तस्वीर को घर के मंदिर या पूजा स्थल में स्थापित करें। इसे घर में लाने से घर में धन का आगमन होता है। इस समय में लक्ष्मी जी की पूजा करने से कभी भी धन की कोई कमी नहीं होती है।

04 / 06
Share

कमल फूल

मां लक्ष्मी को कमल का फूल बेहद प्रिय होता है। नवरात्रि के समय में आप पूजा के लिए कमल का फूल भी अपने घर में ला सकते हैं। कमल का फूल लक्ष्मी जी की पूजा के समय अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से हमेशा भंडार भरा रहता है।

05 / 06
Share

नवग्रह यंत्र

नवरात्रि के दौरान घर मे नवग्रह यंत्र घर में लाना चाहिए। घर में नवग्रह यंत्र स्थापित करने से सभी ग्रहों का शुभ प्रभाव पड़ता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। इसे घर में रखना बहुत ही लाभदायक होता है।

06 / 06
Share

16 श्रृंगार

नवरात्रि के दौरान माता दुर्गा को 16 श्रृंगार अर्पित करना बहुत ही अच्छा माना जाता है। नवरात्रि के समय में 16 श्रृंगार लाने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है।