Budh Asta 2024: मेष राशि में बुध हुए अस्त, इन राशि वालों की हालत होगी पस्त!
Budh Asta 2024: बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। 2 अप्रैल को बुध ग्रह वक्री हो गए थे। वहीं अब 4 अप्रैल को बुध ग्रह मेष राशि में अस्त हो गए हैं। इस बुध अस्त से कुछ राशियों को बहुत संभलकर रहना होगा। ऐसे में आइए जानते हैं बुध अस्त से किन राशि वालों को रहना होगा सावधान।

Budh Asta 2024: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के परिवर्तन का विशेष महत्व है। ग्रह की चाल का व्यक्ति पर गहरा असर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार किसी ग्रह का अस्त होना शुभ नहीं माना जाता है। इस बार 4 अप्रैल को यानि आज बुध ग्रह मेष राशि में अस्त हो गए हैं। इस बार 4 अप्रैल को सुबह 10 बजकर 36 मिनट बुध मेष राशि में अस्त हुए हैं। इसके बाद 1 मई की सुबह 4 बजकर 38 मिनट पर बुध उदित अवस्था में आएंगे। ऐसे में आइए जानते हैं बुध अस्त के किन राशि के जातक को सावधान रहने की आवश्यकता है।

मेष राशि
बुध मेष राशि में ही अस्त हो रहे हैं और इस राशि के जातकों को करियर में समस्या दे सकते हैं। इस समय में आपको नौकरी को लेकर परेशानी हो सकती है। किसी नई नौकरी के तलाश में ना जाएं। इस दौरान आपको संभलकर रहने की जरूरत है। कोई भी फैसला बिना सोचे समझे ना लें।

मिथुन राशि
मिथुन राशि के नौकरी पेशा जातकों पर काम का बोझ बढ़ सकता है। आपकी सेहत में भी इस समय समस्या हो सकती है। इस दौरान आप मानसिक रूप से भी परेशान रह सकते हैं। परिवार में कलह का वातावरण बना रहेगा। चारो ओर से समस्या से घिरे रहेंगे।

कन्या राशि
कन्या राशि के लिए बुध अस्त कठिनाईयों से भरा रहेगा। आपके मन में नकारात्मक विचार आएंगे। इस दौरान आपको करियर में भी परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ भी मनमुटाव हो सकता है। इस समय में आपको यात्रा करने से बचना होगा।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातक को बुध अस्त से बहुत सारी परेशनियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय में आपको बिजनेस में भी भारी नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप किसी वाद विवाद में भी फंस सकते हैं। परिवार के साथ भी रिश्ते खराब होने की संभावना है।

चीन के बेहद करीब भारतीय सेना का सैन्य अभ्यास, 15 दिनों तक दिखाएगी अपना पराक्रम, शौर्य

चीन-PAK को नींद उड़ा देंगे रुद्रम के 4 अवतार, DRDO चीफ ने बताया भारत बना रहा हाइपरसोनिक मिसाइलें

Top 7 TV Gossips: 'लाफ्टर शेफ 2' के सेट पर रीम शेख के साथ हुआ हादसा, दीपिका की ननद ने रखा बेटे का प्यारा नाम

ट्रेन मुसाफिरों के लिए बहुत बड़ी खबर,भूल जाएं 4 घंटे की बात, अब इतनी देर पहले बनेगा चार्ट

अनिल अंबानी कभी थे दुनिया के टॉप 10 अमीरों में, मुकेश अंबानी भी थे पीछे, अब कितनी बची संपत्ति

UPI ट्रांजैक्शन पर नहीं लगेगा चार्ज, वित्त मंत्रालय ने जारी किया स्पष्टीकरण

जालोर में दर्दनाक हादसा, रामदेवरा जा रही 2 जीपों की भिड़ंत, 4 श्रद्धालुओं की मौत; 13 घायल

Yog Divas: पेट की परेशानियों को दूर करने का रामबाण है ये आसन, मोटापे से भी दिलाता है छुटकारा, देखें करने का सही तरीका

CM योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट 'Noida International Film City' को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस दिन होगा शिलान्यास, 1000 एकड़ भूमि होगा विकास

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सरकार का फैसला, RT-PCR टेस्ट के बाद ही PM मोदी से हो पाएगी मुलाकात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited