तेज दिमाग के होते हैं इस मूलांक के बच्चे, कम उम्र में ही कामयाबी चूम लेती है कदम, कहलाते हैं चंद्र संतान

Sharp Mind Children: अंक ज्योतिष अनुसार मूलांक से किसी भी व्यक्ति के बारे में आसानी से पता लगाया जा सकता है। आज हम आपको एक ऐसे मूलांक के बारे में बताएंगे जिसमें जन्मे बच्चे दिमाग के तेज होते हैं। इन्हें चंद्र संतान भी कहा जाता है।

01 / 09
Share

शार्प माइंड बच्चे

अंकज्योतिष शास्त्र में 1 से लेकर 9 तक कुल नौ मूलांक होते हैं। हर व्यक्ति का जन्म इन्हीं में से किसी न किसी एक मूलांक में हुआ होता है। आज हम एक ऐसे मूलांक के बारे में बात करेंगे जिसमें जन्मे बच्चे शार्प माइंड के होते हैं। जिस वजह से ये हर काम में सफलता पाते हैं।

02 / 09
Share

मूलांक 2

मूलांक 2 के बच्चे बेहद तेज दिमाग के होते हैं। जिस वजह से ये हर काम में सफलता पाते हैं। कम उम्र में ही कामयाबी इनके कदम चूम लेती है।

03 / 09
Share

मूलांक 2 किनका होता है

जिन बच्चों की जन्म तारीख 2, 11, 20 या 29 होती है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के बच्चों की आंखों में एक अलग ही चमक देखने को मिलती है।

04 / 09
Share

चंद्र संतान

मूलांक 2 के स्वामी चंद्र देव होते हैं। जिस वजह से इस मूलांक में जन्मे बच्चों को चंद्र संतान भी कहा जाता है। चंद्रमा को मन का स्वामी माना जाता है।

05 / 09
Share

सफलता

ये दिमाग से जुड़े कार्यों में अच्छी सफलता प्राप्त करते हैं। ज्ञान और नॉलेज इनका सबसे बड़ा हथियार होता है।

06 / 09
Share

संवेदनशील

मूलांक 2 के बच्चे काफी संवेदनशील और भावुक स्वभाव के होते हैं। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।

07 / 09
Share

मृदुभाषी

ऐसे बच्चे काफी मृदुभाषी भी होते हैं। अपने बोलने चालने के तरीके और तेज दिमाग से किसी का भी दिल आसानी से जीत लेते हैं।

08 / 09
Share

कामयाबी

मूलांक 2 के बच्चे कम उम्र में ही कामयाबी हासिल कर लेते हैं। अपने माता पिता का खूब नाम रोशन करते हैं।

09 / 09
Share

अधिकारी

मूलांक 2 के बच्चों में अधिकारी बनने की सभी खूबियां होती हैं। ये तेज दिमाग के दम पर कोई भी परीक्षा पास करने में सफल रहते हैं।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)