लोहड़ी की अग्नि में जरूर डालें ये चीजें, सुख, समृद्धि में होगी वृद्धि
लोहड़ी का त्योहार पंजाब में खासतौर पर मनाया जाता है। इस दिन शाम के समय लोहड़ी की अग्नि जलाई जाती हैं। लोहड़ी मुख्य रूप से किसान समुदाय द्वारा मनाया जाता है। लोहड़ी में कुछ चीजों को अर्पित करना शुभ होता है। आइए जानें लोहड़ी की अग्नि में क्या डालना चाहिए।

लोहड़ी का त्योहार
लोहड़ी का त्योहार विशेषकर पंजाब और हरियाणा में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोहड़ी में शाम के समय पवित्र अग्नि जलाई जाती है और लोग इसकी परिक्रमा करते हैं। लोहड़ी पर आग जलाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इस अग्नि में कुछ चीजों को अर्पित किया जाता है। आइए जानें लोहड़ी की अग्नि में किन चीजों को अर्पित करना चाहिए।

गजक
लोहड़ी की अग्नि में गजक डालना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसको इस पवित्र अग्नि में अर्पित करने से सुख, समृद्धि आती है।

रेवड़ी
लोहड़ी की पवित्र अग्नि में रेवड़ी डालने की भी परंपरा है। इस अग्नि में रेवड़ी डालने से अग्निदेव को प्रसन्न होते हैं और बच्चों पर किसी भी तरह का कोई संकट नहीं आता है।

मूंगफली
मूंगफली को अन्न का प्रतीक माना जाता है। लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली डालकर किसान अपनी फसल की रक्षा के लिए कामना करते हैं। इसको अग्नि में डालने से अच्छे फसल की संभावना होती है।

पॉपकॉर्न
लोहड़ी के दिन पॉपकॉर्न भी अग्नि में डाला जाता है। इसको अग्नि में डालने से आर्थिक संकट से छुटकारा मिलता है।

काला तिल
लोहड़ी के दिन काला तिल लोहड़ी की आग्नि में डालकर अच्छे स्वास्थ्य और सुखी वैवाहिक जीवन की प्रार्थना की जाती है। इसे इस अग्नि में अर्पित करने से नजरदोष से मुक्ति मिलती है।

मुश्फिकुर रहीम ने रच दिया इतिहास, तोड़ दिए एडम गिलक्रिस्ट का बड़ा रिकॉर्ड

खुलने वाला है सबसे एडवांस्ड एक्सप्रेसवे, 91 KM लंबे लिंक रोड से पूर्वांचल को मिलेगी रफ्तार; खतरा होते ही कर देगा अलर्ट!

विराट के नहीं खेलने पर ऐसा क्या बोल गए इंग्लैंड के कप्तान

विराट-रोहित की अनुपस्थिति में भारत-इंग्लैंड सीरीज में ये लगाएंगे चार-चांद

पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड की ऐसी है प्लेइंग-11, हुआ ऐलान

एयर इंडिया घटा रहा अपनी 15 फीसदी उड़ानें; 6 दिनों में 83 अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स हुईं कैंसिल

Times Now Exclusive: 'क्या गलत हुआ ब्लैक बॉक्स से मिलेगी जानकारी...', एयर इंडिया विमान हादसे पर बोले एन. चंद्रशेखरन

कांउटी क्रिकेट में हाथ आजमाने पहुंचा भारतीय टी20 टीम का ये धाकड़ प्लेयर

बिहार में बड़ा नदी हादसा, गंडक नदी में डूबने से 4 लड़कों की मौत

Pune Road Accident: पुणे में भीषण हादसा, पिकअप से भिड़ी कार; 7 लोगों की दर्दनाक मौत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited