रात के समय कपूर से करें ये टोटके, दूर-दूर तक नहीं भटकेगी दरिद्रता
वास्तु शास्त्र में कपूर के द्वारा किये जाने वाले कई टोटकों के बारे में बताया गया है। कपूर केवल पूजा करने के काम नहीं आता है, बल्कि इसके द्वारा हम अपने घर के वास्तु दोष भी दूर कर सकते हैं और इससे किये जाने वाले उपाय से बहुत कुछ प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानें कपूर के द्वारा किन टोटकों के किया जा सकता है।

कपूर के टोटके
कपूर के टोटके ग्रह और वास्तु दोष दूर करने के बहुत कारगर माने गए हैं। इसके साथ इसके द्वारा किये जानें वाले कुछ उपायों से हम आर्थिक तंगी से भी छुटकारा पा सकते हैं। आज हम आपको कपूर से किये जानें वाले खास टोटकों के बारे में बताएंगे। इन उपायों को अपनाकर आप अपने घर से नकारात्मक शक्तियों को चुटकियों में दूर भाग सकते हैं। इसके साथ अपना आर्थिक पक्ष भी मजबूत कर सकते हैं। आइए जानें इन अचूक टोटकों के बारे में।

कपूर का टुकड़ा
वास्तु शास्त्र के अनुसार गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रखने और शाम के समय फूल और कपूर जलाने से आपका रुका हुआ धन वापस आ जाएगा। इसके साथ ही आपके आय में भी वृद्धि होगी। ये उपाय आप लगातार 43 दिनों तक कर सकते हैं। इससे आपको धन का लाभ होगा।

तकिए के नीचे कपूर
अगर आपको सोते समय बुरे सपने आते हैं तो आप अपने तकिए के नीचे कपूर जरूर रखकर सोएं। ऐसा पर 11 या 21 दिनों तक लगातार करें। ऐसा करने से आपको बुरे सपने नहीं आएंगे और आपके आस- पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी।

पांच लौंग और एक कपूर
यदि आप जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना कर रहें हैं तो आप मंगलवार के दिन हनुमान जी मूर्ति के सामने ने पांच लौंग और एक कपूर को जलाएं। ऐसा पांच मंगलवार करने से आपकी सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी और आपको सुख, समृद्धि की प्राप्ति होगी।

सुबह-शाम कपूर जरूर जलाएं
अगर आपका कोई काम काफी समय से अटका हुआ है तो आप घर में सुबह-शाम कपूर जरूर जलाएं। इसके साथ ही कपूर के धुएं को पूरे घर में दिखाएं। ऐसा करने से आपका रुका हुआ काम जल्द ही पूरा होगा और आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा भी दूर हो जाएगी।

पितृ दोष या कालसर्प दोष
कपूर के टोटके से कुंडली में मौजूद पितृ दोष या कालसर्प दोष को भी दूर किया जा सकता है। इसके लिए आपको अपने घर में तीनों समय में कपूर जरूर जलाना चाहिए। इस खास टोटके को करने से आपको पितृ दोष से जल्द मुक्ति मिल जाएगी।

वास्तु दोष दूर करने के लिए
घर के वास्तु दोष को दूर करने के लिए भी कपूर बहुत कारगर सिद्ध होता है। वास्तु दोष को दूर करने के लिए आप एक कटोरी में कपूर लेकर घर के उस स्थान पर रख दें। जहां पर वास्तु दोष लगा हो। उसके बाद आप उस कपूर को हर बदलते रहें। ऐसा करने से आपको जल्द ही वास्तु दोष से मुक्ति मिल जाएगी।

इन जानवरों के नाम पर बनी हैं मजेदार कहावतें, हर एक का है खास मतलब; यहां जानें

Photos: जिंदगी भर अपने पार्टनर के लिए लॉयल रहते हैं ये जानवर, एक का नाम सुन तो कांपने लगते हैं लोग

शरीर दे रहा ये संकेत तो समझें डैमेज हो रहा है लिवर, इग्नोर किया तो खोखला हो जाएगा शरीर

मुख्य द्वार पर इन चीजों की मौजूदगी करती है मां लक्ष्मी को नाराज, आती है गरीबी

15 दिन 8 हजार km और सिर्फ 525 लोग, साल में सिर्फ 1 बार खुलते हैं इस ट्रेन के दरवाजे

BSE Share Price: आज बीएसई शेयर ने क्यों मारी छलांग, ये रही खास वजह जिससे चमका स्टॉक

दुनिया देख रही PAK का 'घिनौना' चेहरा, सर्वदलीय शिष्टमंडल से आतंकवाद पर सेट होगा भारत का नरेटिव

आरती रवि संग तलाक के बीच जयम रवि की रूमर्ड गर्लफ्रेंड को मिल रही धमकियां, स्क्रीनशॉट शेयर कर लिखा-"मुझे सांस लेने की अनुमति..."

निफ्टी, सेंसेक्स में मामूली बढ़त; इंफोसिस-ITC- पावरग्रिड शेयर में तेजी

गाजियाबाद में रिश्ते शर्मशार! चचेरे भाई ने नाबालिग को बनाया हवस का शिकार, चुप रहने के लिए दी धमकी
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited