भारत के 6 प्रसिद्ध गुफा मंदिर जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए
Famous Cave Temples in India: भारत मंदिरों का देश माना जाता है, जहां का हर मंदिर किसी न किसी धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को आज भी सजीव रख रहा है। लेकिन भारत में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं जो कि गुफाओं के अंदर हैं। आज हम आपको इन्हीं प्राचीन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि गुफाओं में हैं।

गुफा मंदिर
हिंदू संस्कृति में अनगिनत राज छिपे हुए हैं। प्राचीन काल में ऋषि-मुनि कठोर तप करने के लिए गुफा में आश्रय करते थे। यहां रहकर वो अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा करते थे और स्मारक के तौर पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर देते थे। लेकिन कुछ ऐसी गुफाएं हैं जहां भगवान ने स्वयं अवतरण लिया था और वे धार्मिक स्थल हैं।

अमरनाथ गुफा
अमरनाथ बाबा की गुफा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने यहां देवी पार्वती को अमर होने का रहस्य बताया था। ये गुफा हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक मानी जाती है। अमरनाथ यात्रा करने से मनुष्य को भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।

वैष्णो देवी
माता काली, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की शक्ति के रूप में विराजमान माता वैष्णो देवी का मंदिर हिंदू परंपरा में सबसे प्रख्यात स्थल माना जाता है। ये पावन स्थान जम्मू-कश्मीर के कटरा नगर में मौजूद है। मां वैष्णो देवी का ये मंदिर पौराणिक काल से गुफा में है। ऐसा कहा जाता है कि वैष्णो देवी आज भी यहां तप कर रही हैं।

एलोरा की गुफाएं
एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित 34 गुफा मंदिरों का समूह है। ये गुफाएं हिंदू, बौद्ध, और जैन धर्म से जुड़ी हुई हैं। इनमें खूबसूरत नक्काशी वाली हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनी हैं। यहां शैव, वैष्णव और शक्त परंपरा के कई अवशेष मिलते हैं। यहां भगवान विष्णु के दस अवतारों को सटीक ढंग से दर्शाया गया है।

उदयगिरि की गुफाएं
उदयगिरि की गुफाएं मध्य प्रदेश राज्य में विदिशा के पास स्थित एक ऐतिहासिक स्थल हैं। चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं का ये समूह चौथी और पांचवीं शताब्दी में गुप्त काल के दौरान बनवाया गया था। इन गुफाओं में भगवान विष्णु के वराह अवतार, भगवान शिव और भगवान गणेश का अनोखा चित्रण देखने को मिलता है।

नरसिंह झरणी मंदिर
कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित ये प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह को समर्पित है। इसे नरसिंह झरणी गुफा मंदिर और झरणी नरसिंह मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण मणिचूला पहाड़ी श्रृंखला के नीचे 300 मीटर की सुरंग में किया गया है। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर की मूर्ति स्वयंभू है यानी कि यहां भगवान स्वयं प्रकट हुए थे।

अक्कन्ना मदन्ना गुफाएं
अक्कन्ना मदन्ना गुफाएं भारत के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में चट्टानों को काटकर बनाए गए हिंदू गुफा मंदिरों में से एक मानी जाती हैं। 7वीं शताब्दी के मध्य में निर्मित ये गुफाएं भगवान शिव को समर्पित हैं। इनकी खुदाई चालुक्य वंश द्वारा की गई थी। ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन काल में इन गुफाओं को संत-महात्मा तपस्या करने के लिए प्रयोग किया करते थे।
कैसे I LOVE YOU बोलते हैं पंजाबी, सुनकर मौज आ जाएगी
Mar 23, 2025

IPL 2025 के पहले ही मैच में विराट कोहली ने रच दिया इतिहास

किंग खान के गानों पर विराट और रिंकू ने लगाए ठुमके, देखें ओपनिंग सेरेमनी की तस्वीरें

Brain TEST: खतरनाक बदमाश वाले इन दोनों तस्वीरों में छिपा है तीन अंतर, खोज लिया तो कहलाएंगे शातिर खिलाड़ी

Desi Jugaad Photos: देसी जुगाड़ के इन फोटोज को देख हिल जाएगा दिमाग, यूजर्स का कहना - इन लोगों के चरण स्पर्श करने लायक है

TMKOC के इस स्टार ने CID में भी किया है काम, 44 साल की उम्र में भी हाथ पीले करने का सजा रहे हैं ख्वाब

Bahadurgarh Blast: घर में दो जोरदार धमाकों के बाद लगी आग, 4 लोगों की मौत, एक की हालत गंभीर

IRCTC Tour Package: इस बार परिवार के घूम आएं नेपाल, बेहद सस्ता है टूर पैकेजे, जानिए डिटेल

CSK vs MI IPL 2025, Today Match Timing 23 March: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच आज का मैच कितने बजे शुरू होगा

Brain Test: दिल की सुनोगे तो पांच सेकंड में N खोज लोगे, वरना पूरा दिन भी छोटा पड़ जाएगा

Desh Bhakti Shayari: दिल से निकलेगी न मर कर भी वतन की उल्फ़त.., शहीद दिवस पर देखें वतन से मोहब्बत शायरी 2 line, देशभक्ति शायरी हिंदी में
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited