भारत के 6 प्रसिद्ध गुफा मंदिर जिन्हें आपको जरूर देखना चाहिए
Famous Cave Temples in India: भारत मंदिरों का देश माना जाता है, जहां का हर मंदिर किसी न किसी धार्मिक और ऐतिहासिक विरासत को आज भी सजीव रख रहा है। लेकिन भारत में कुछ ऐसे भी मंदिर हैं जो कि गुफाओं के अंदर हैं। आज हम आपको इन्हीं प्राचीन मंदिरों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कि गुफाओं में हैं।


गुफा मंदिर
हिंदू संस्कृति में अनगिनत राज छिपे हुए हैं। प्राचीन काल में ऋषि-मुनि कठोर तप करने के लिए गुफा में आश्रय करते थे। यहां रहकर वो अपने इष्ट देवी-देवता की पूजा करते थे और स्मारक के तौर पर उनकी प्रतिमा स्थापित कर देते थे। लेकिन कुछ ऐसी गुफाएं हैं जहां भगवान ने स्वयं अवतरण लिया था और वे धार्मिक स्थल हैं।


अमरनाथ गुफा
अमरनाथ बाबा की गुफा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव ने यहां देवी पार्वती को अमर होने का रहस्य बताया था। ये गुफा हिंदू धर्म के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक मानी जाती है। अमरनाथ यात्रा करने से मनुष्य को भगवान शिव से सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
वैष्णो देवी
माता काली, माता लक्ष्मी और माता सरस्वती की शक्ति के रूप में विराजमान माता वैष्णो देवी का मंदिर हिंदू परंपरा में सबसे प्रख्यात स्थल माना जाता है। ये पावन स्थान जम्मू-कश्मीर के कटरा नगर में मौजूद है। मां वैष्णो देवी का ये मंदिर पौराणिक काल से गुफा में है। ऐसा कहा जाता है कि वैष्णो देवी आज भी यहां तप कर रही हैं।
एलोरा की गुफाएं
एलोरा की गुफाएं महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में स्थित 34 गुफा मंदिरों का समूह है। ये गुफाएं हिंदू, बौद्ध, और जैन धर्म से जुड़ी हुई हैं। इनमें खूबसूरत नक्काशी वाली हिंदू देवी-देवताओं की मूर्तियां बनी हैं। यहां शैव, वैष्णव और शक्त परंपरा के कई अवशेष मिलते हैं। यहां भगवान विष्णु के दस अवतारों को सटीक ढंग से दर्शाया गया है।
उदयगिरि की गुफाएं
उदयगिरि की गुफाएं मध्य प्रदेश राज्य में विदिशा के पास स्थित एक ऐतिहासिक स्थल हैं। चट्टानों को काटकर बनाई गई गुफाओं का ये समूह चौथी और पांचवीं शताब्दी में गुप्त काल के दौरान बनवाया गया था। इन गुफाओं में भगवान विष्णु के वराह अवतार, भगवान शिव और भगवान गणेश का अनोखा चित्रण देखने को मिलता है।
नरसिंह झरणी मंदिर
कर्नाटक के बीदर जिले में स्थित ये प्राचीन मंदिर भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह को समर्पित है। इसे नरसिंह झरणी गुफा मंदिर और झरणी नरसिंह मंदिर के नाम से भी जाना जाता है। इस मंदिर का निर्माण मणिचूला पहाड़ी श्रृंखला के नीचे 300 मीटर की सुरंग में किया गया है। मान्यताओं के अनुसार इस मंदिर की मूर्ति स्वयंभू है यानी कि यहां भगवान स्वयं प्रकट हुए थे।
अक्कन्ना मदन्ना गुफाएं
अक्कन्ना मदन्ना गुफाएं भारत के आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में चट्टानों को काटकर बनाए गए हिंदू गुफा मंदिरों में से एक मानी जाती हैं। 7वीं शताब्दी के मध्य में निर्मित ये गुफाएं भगवान शिव को समर्पित हैं। इनकी खुदाई चालुक्य वंश द्वारा की गई थी। ऐसा कहा जाता है कि प्राचीन काल में इन गुफाओं को संत-महात्मा तपस्या करने के लिए प्रयोग किया करते थे।
IQ Test: पहेलियों के राजा कहलाने वाले ही 98 की भीड़ में 93 ढूंढ़ पाएंगे, दम है तो खोजें
पहले ही मैच में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास
6 जिलों की किस्मत का खुलेगा ताला, 923 गांव बनने वाले हैं हाईटेक शहर; हजारों किसानों की हो जाएगी चांदी-चांदी
लव-लपाटा के चक्कर में इन सितारों ने फूंक दिया अपना करियर, काम मिलना हुआ मुश्किल
आसमान से बरसती है आग और 'हीरों' से भरी है दुनिया! जिसके सामने बौनी लगे अपनी पृथ्वी
IPL 2025, RR vs KKR Dream11 Prediction: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबले से पहले यहां देखें अपनी पसंदीदा ड्रीम-11 टीम
ओडिशा विधानसभा से 12 विधायकों का क्यों हुआ निलंबन? सड़कों पर प्रदर्शन जारी; कांग्रेस ने सरकार को बताया तानाशाह
UP Aaj Ka Mausam: यूपी में गर्मी का सितम शुरू, इस जिले में 40 के करीब पहुंचा पारा, कल से चलेंगी तेज हवाएं
US News: ट्रंप का एक और बड़ा फैसला! दिए अमेरिकी चुनाव प्रणाली में बड़े बदलाव के आदेश, नागरिकता प्रमाण किया अनिवार्य
रूस और यूक्रेन के बीच बन गई सहमति, अमेरिका ने बताई काला सागर से जुड़ी ये जरूरी बात; जानें युद्धविराम समझौते पर क्या है अपडेट
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited