5 Pavitra Sarovar of India: स्वयं देवी-देवता भी करते थे इन पवित्र सरोवरों में स्नान, जानिए पंच सरोवर से जुड़ी धार्मिक मान्यता
5 Pavitra Sarovar of India: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पंच सरोवर में स्नान करने को मोक्ष प्राप्ति का सुगम मार्ग बताया गया है। इन सरोवरों का महत्व सदियों से चलता आ रहा है। इनका उल्लेख श्रीमद्भागवत पुराण, रामायण और महाभारत में भी मिलता है। ऐसे में आज हम आपको इनके नाम बताने जा रहे हैं।

पंच सरोवर के नाम
हिन्दू धर्म में पांच सरोवरों को 'पंच सरोवर' या 'पवित्र सरोवर' माना जाता है, जिनमें स्नान करने से पापों से मुक्ति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। ये सरोवर पवित्रता, विनम्रता, समानता और सांप्रदायिक सद्भाव को दर्शाते हैं। इन सरोवरों के धार्मिक, आध्यात्मिक और ऐतिहासिक महत्व हैं।

कैलाश मानसरोवर
भगवान शिव के निवास स्थान के पास मौजूद इस सरोवर के बारे में कहा जाता है कि यहां माता पार्वती स्नान करती थी। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस सरोवर का निर्माण भगवान ब्रह्मा ने किया था। बौद्ध धर्म में भी इस सरोवर को पवित्र माना जाता है। इस सरोवर का जल अत्यंत ही शीतल और मीठा माना जाता है।

नारायण सरोवर
गुजरात के कच्छ जिले में स्थित नारायण सरोवर हिंदु धर्म में बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि यहां भगवान विष्णु ने स्नान किया था और इस सरोवर में डुबकी लगाने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। ऐसा कहा जाता है कि सरस्वती नदी का निकास यहां था और झील का पानी सरस्वती नदी के पवित्र जल से भर गया था।

पंपा सरोवर
पंपा सरोवर भगवान शिव की भक्ति का स्थान माना जाता है, साथ ही ये वो जगह है जहां पर रामायण काल में शबरी ने भगवान राम की प्रतीक्षा की थी। हंपी के पास अनेगुंदी गांव को रामायण कालीन किष्किंधा माना जाता है। अनेगुंदी से पश्चिम दिशा में पंपा सरोवर स्थित है।

पुष्कर सरोवर
लोक मान्यताओं के अनुसार भगवान ब्रह्मा के हाथ से एक फूल यहां गिरा था और तभी से इस पवित्र स्थान पर उत्पत्ति मानी जाती है। हिंदू धर्म के अनुसार अन्य तीर्थों की तरह ही पुष्कर के पवित्र सरोवर में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। पुष्कर सरोवर के पास भगवान ब्रह्मा का एकमात्र मंदिर है जो इसे और भी महत्वपूर्ण बनाता है।

बिंदु सरोवर
बिंदु सरोवर जिसे मातृ गया तीर्थ के नाम से भी जाना जाता है, गुजरात के पाटन जिले में स्थित पवित्र सरोवर है जहां महिलाओं के लिए करने की प्राचीन मान्यता है, जिससे उनकी आत्मा को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार ऋषि कर्दम ने भगवान विष्णु के दर्शन के लिए यहां पर हजारों वर्षों तक घोर तपस्या की थी।

रात में कितने बजे तक पढ़ना चाहिए? फिजिक्स वाला ने बता दिया

Stars Spotted Today: मेट्रो में मस्ती करते दिखे सारा-आदित्य, मलाइका अरोड़ा के बोल्ड लुक ने खींचा ध्यान

देश का पहला Lighthouse किस शहर में है, यहां कब जली थी पहली लाइट

रूस क्यों नहीं करता ब्रह्मोस का इस्तेमाल, कितनी है उसकी हिस्सेदारी?

बुमराह खेल सकते हैं सभी 5 टेस्ट मैच, बस करना होगा ये काम

Amazing Video: मगरमच्छ के जबड़े में फंसकर अपनी जिंदगी हारने वाला था जेब्रा, फिर हुआ ऐसा चमत्कार देखते रह जाएंगे आप

बिहार के 6 हवाई अड्डों के विकास के लिए राज्य सरकार और AAI के बीच MoU साइन

Bigg Boss 19 की शूटिंग इस दिन होगी शुरू, होस्ट सलमान खान करेंगे पहला प्रोमो शूट!

इंग्लैंड को मिल सकता है सरप्राइज, बुमराह के खेलने पर टीम इंडिया के सहायक कोच ने दिया अपडेट

अजब: एक ही पंखे से तीन-तीन कमरों को कर डाला ठंडा, अनोखा जुगाड़ देख लोगों ने पकड़ लिया अपना माथा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited