Famous Temples built by Indian Kings: भारत के ऐसे प्राचीन मंदिर जिनका निर्माण करवाया था इतिहास के इन महान राजाओं ने, जानिए इनके नाम
Famous Temples built by Indian Kings: भारत की ऐतिहासिक और अध्यात्मिक भूमि पर अनेक महान राजाओं ने राज्य किया है। अपने शासनकाल के दौरान इन राजाओं ने कई भव्य मंदिरों का निर्माण करवाया था, जिन्हें आज आस्था और भक्ति का केंद्र माना जाता है। चलिए इन शानदार मंदिरों के नाम जानते हैं।

भारत के मंदिर
भारत प्राचीन काल से ही ज्ञान, अध्यात्म और भक्ति की भूमि रही है। यहां कई वंश के राजाओं ने राज्य किया था, जिन्होंने अपने कर्म और यश से इतिहास के पन्नों में अपना नाम स्वर्ण अक्षरों से दर्ज किया है। इनके द्वारा बनवाए गए मंदिर अपनी सुंदर वास्तुकला और शिल्पकला के लिए पूरे विश्व में जाने जाते हैं। चलिए जानते हैं इन मंदिरों के बारे में।

बृहदेश्वर मंदिर
इस मंदिर को राजराजेश्वर मंदिर भी कहा जाता है जो कि तमिलनाडु के तंजावुर में स्थित है। ये मंदिर भगवान शिव को समर्पित है जिसका निर्माण चोल वंश के राजा राजराज चोल प्रथम ने करवाया था। ये मंदिर अपनी भव्यता और वास्तुकला के लिए जाना जाता है जिसे यूनेस्को ने विश्व धरोहर भी घोषित किया है।

लिंगराज मंदिर
लिंगराज मंदिर ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में स्थित एक प्राचीन मंदिर है जो कि भगवान शिव को समर्पित है। मान्यता है कि ये मंदिर 11वीं शताब्दी में राजा ययाति केशरी ने बनवाया था और यहां रोजाना लगभग 6000 लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। लिंगराज मंदिर भारत का एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान शिव और भगवान विष्णु की पूजा एक साथ होती है।

कोणार्क सूर्य मंदिर
कोणार्क सूर्य मंदिर जिसे काला पैगोडा भी कहा जाता है ओडिशा में मौजूदा है और ये भगवान सूर्य को समर्पित मंदिर है जिसे 13वीं शताब्दी में गंग वंश के राजा नरसिंह देव प्रथम ने बनवाया था। मंदिर को सूर्य के रथ के रूप में बनाया गया है, जिसमें 12 चक्र और 7 घोड़े हैं, जो साल के 12 महीनों और सप्ताह के 7 दिनों का प्रतिनिधित्व करते हैं।

जगन्नाथ मंदिर
जगन्नाथ मंदिर ओडिशा में स्थित एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो कि भगवान विष्णु के लीला अवतार श्री कृष्ण को समर्पित है। मान्यता है कि यहां दर्शन करने से भक्तों के सारे पाप धुल जाते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मंदिर का निर्माण राजा अनंत वर्मन चोडगंग देव ने 12वीं शताब्दी करवाया था।

पद्मनाभस्वामी मंदिर
पद्मनाभस्वामी मंदिर केरल के तिरुवनंतपुरम में भगवान विष्णु को समर्पित एक प्रसिद्ध प्राचीन मंदिर है। मंदिर केरल और द्रविड़ वास्तुकला शैलियों का एक बेहतरीन मिश्रण है जिसमें ऊंची दीवारें और 16वीं सदी का गोपुरम है। ये मंदिर त्रावणकोर के राजा मार्तंड वर्मा के द्वारा बनवाया था। ये मंदिर अपने रहस्यों और मान्यताओं के लिए भी लोकप्रिय रहता है।

AC में सोते हुए भी छूट रहे पसीने, समझ जाएं दिल पर बढ़ रहा है बोझ, इस विटामिन की कमी का हो सकता है लक्षण

थके-बेजान चेहरे का नूर लौटा देंगे कोलेजन बढ़ाने वाले ये फूड, लटके गाल भी हो जाएंगे टाइट, 50 में आएगा 25 वाला ग्लो

सालों पुरानी ड्रेस रिपीट कर बार्बी डॉल बनीं ईशा अंबानी, वेस्टर्न लुक में दी सोनम कपूर को टक्कर.. फोटोज हो रहीं वायरल

रिश्ते में घुल जाएगा मोहब्बत का शरबत, बस इन Good Night मैसेज से अपनी महबूबा को कराएं स्पेशल फील

सुबह परेशान करती है गंभीर कब्ज, खाना शुरू करें ये चमत्कारी फल, टॉयलेट सीट पर बैठते ही साफ होगा पेट

Delhi News: दिल्ली मेट्रो की गोल्डन लाइन पर दूसरी टनल का काम पूरा, जानें कब तक दौड़ेगी ट्रेन

नोएडा-गाजियाबाद में 1 नवंबर से इन वाहनों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, क्या आपकी गाड़ी भी बैन में शामिल?

बांग्लादेश पर IMF को भरोसा नहीं! अर्थव्यवस्था और हुई बदतर; लोन देने से पहले पूछा था यह सवाल

मोदी सरकार का बड़ा फैसला: यूपी में यहां बनेगा हाईटेक इलेक्ट्रॉनिक्स क्लस्टर, मिलेंगी 15000 नौकरियां

Delhi Murder: नेहा को क्यों फेंका छत से? आरोपी तौफीक ने किया चौंकाने वाला खुलासा
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited