Havan Me Kya Dalte Hai: हवन में किन चीजों की आहुति देना माना जाता है महत्वपूर्ण, जानिए सनातन धर्म में इसका महत्व
Havan me kya dalte hai (हवन में क्या डलता है): भारतीय संस्कृति में हवन का विशेष महत्व होता है। हवन में विभिन्न प्राकृतिक सामग्रियों की आहुति देकर देवी-देवताओं को प्रसन्न किया जाता है। हवन में डालने वाली कुछ ऐसी प्रमुख सामग्रियां हैं जिनको बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसे में चलिए इनके नाम जानते हैं।

हवन सामग्री का महत्व
हवन में आहुति के रूप में पड़ने वाली हर सामग्री का विशेष महत्व होता है और ये आध्यात्मिक उन्नति, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक शांति प्रदान करने का सशक्त माध्यम मानी जाती है। सनातन धर्म में हवन को देवताओं का आह्वान और प्रकृति को शुद्ध करने की प्रक्रिया माना गया है जिससे पूरे वातावरण में सुख-समृद्धि का संचार होता है।

गाय का घी
घी को हवन में सबसे पवित्र आहुति माना जाता है। ये अग्नि को तीव्र करने के साथ-साथ भोग का भी कार्य करता है। शुद्ध घी से आहुति देने पर वातावरण शुद्ध होता है और इससे निकलने वाले धुआं रोग-दोषों को नष्ट कर सकता है।

आम की लकड़ी
आम के पेड़ को सनातन धर्म में पंच वृक्षों में से एक माना जाता है और इसकी लकड़ी हवन में उपयोग करने से वायुमंडल में सात्त्विक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है। आम की लकड़ी जलाने से वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है और ये हवन को अधिक प्रभावी बनाती है।

कपूर
कपूर को हवन में जलाने से वातावरण में आध्यात्मिक शुद्धता आती है और नकारात्मक ऊर्जाओं का नाश होता है। कपूर से निकलने वाली सुगंध तन और मान को शांति प्रदान करती है और ध्यान-योग में सहायक हो सकती है।

तिल और जौ
तिल और जौ को हवन में समर्पित करने से देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। मान्यताओं के अनुसार ये पितृ दोष के निवारण में भी सहायक माना जाते हैं। ये जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाने के साथ पितरों की आत्मा की तृप्ति भी प्रदान करते हैं।

गुड़
हवन में गुड़ जैसी मीठी वस्तु का उपयोग वातावरण में सौम्यता और सकारात्मकता बढ़ाने के लिए किया जाता है। ये देवताओं को प्रसन्न करने के साथ-साथ हवन से निकलने वाली सुगंध को मधुर बनाकर मानसिक शांति प्रदान करता है।

अन्य हवन सामग्री
विभिन्न जड़ी-बूटियां जैसे कि गिलोय, चंदन, ब्राह्मी आदि यज्ञ-हवन में विशेष भूमिका निभाती हैं। ये सामग्रियां वायुमंडल में औषधीय गुणों को फैलाती हैं, जिससे हवा शुद्ध होती है और व्यक्ति के स्वास्थ्य को लाभ पहुंचता है।

Chia Vs Sabja Seeds: गर्मियों किसका सेवन माना गया है ज्यादा फायदेमंद, दोनो के बीच क्या है अंदर, जानें इनके गजब फायदे

GHKKPM 7 Maha Twist: दिल पर पत्थर रखकर नील संग सात फेरे लेगी तेजस्विनी, ऋतुराज को सामने देख लड़खड़ाएंगे कदम

421 KM की ऊंचाई से NASA के अंतरिक्ष यात्रियों ने शेयर कीं अद्भुत तस्वीरें

पत्नियों को रोता-बिलखता छोड़कर स्वर्ग सिधार गए ये स्टार्स, कोई भरी जवानी तो कोई बुढ़ापे में हुई विधवा

World Health Day: प्रेग्नेंसी के दौरान जरूर कराएं ये 4 टेस्ट, जच्चा-बच्चा की सेहत की फुल गारंटी

रूस ही नहीं, इन देशों पर ट्रंप ने नहीं की 'टैरिफ स्ट्राइक'; व्हाइट हाउस ने बताई असल वजह

Etawah में हीटवेव का अलर्ट, भीषण गर्मी से निपटने के लिए प्रशासन ने कसी कमर

Silver Target 2025: सोने के बजाय चांदी पर करें फोकस, 15% बढ़ सकते हैं दाम, अभी दांव लगाने पर होगी कमाई

मंदी की ओर बढ़ रहा अमेरिका, टैरिफ को लेकर दुनियाभर के इकॉनॉमिस्ट ने चेताया

कुणाल कामरा फिर मुंबई पुलिस के सामने नहीं हुए पेश; तीन बार जारी हो चुका है समन
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited