खुल गया राज! अमीर लोग घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखते हैं ये खास चीजें, तभी तो पैसों की नहीं होती कमी

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कुछ चीजें रखना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं ये चीजें किस्मत चमका देती हैं। इससे मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है।

दक्षिण-पश्चिम दिशा में जरूर रखें ये 5 चीजें
01 / 06

दक्षिण-पश्चिम दिशा में जरूर रखें ये 5 चीजें

अमीर लोग अपने घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में कुछ खास चीजें जरूर रखते हैं। कहते हैं ये चीजें मां लक्ष्मी की खास कृपा दिलाती हैं। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा तो आती ही है साथ ही घर के लोगों की खूब तरक्की भी होती है। जानिए ये कौन सी चीजें हैं।

तिजोरी
02 / 06

तिजोरी

घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में तिजोरी रखने से धन की कोई कमी नहीं होती। चूंकि ये स्थाई दिशा होती है इसलिए इस दिशा में तिजोरी रखने से धन भी हमेशा बना रहता है। पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

फैमिली फोटोग्राफ
03 / 06

फैमिली फोटोग्राफ

दक्षिण-पश्चिम दिशा में फैमिली फोटोग्राफ रखना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर के सदस्यों में प्यार बना रहता है। जिससे घर में सुख-समृद्धि की कोई कमी नहीं होती।

ग्लोब
04 / 06

ग्लोब

दक्षिण-पश्चिम दिशा में ग्लोब लगाना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर के सदस्यों को करियर में काफी ग्रोथ मिलती है। इसे आप वर्क टेबल पर भी रख सकते हैं।

प्रॉपर्टी के पेपर
05 / 06

प्रॉपर्टी के पेपर

अगर आप चाहते हैं कि आपकी प्रापर्टी में हमेशा बरकत होती रहे तो ऐसे में आप दक्षिण-पश्चिम दिशा में प्रॉपटी के पेपर रखें। इससे प्रॉपर्टी हमेशा बनी रहेगी।

पीले फूल
06 / 06

पीले फूल

इस दिशा में पीले फूल रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited