जान लें 2023 में किन राशियों पर चल रही है Shani Sade Sati तो किन पर Shani Dhaiya
Shani Sade Sati And Shani Dhaiya 2023: शनि साढ़े साती और शनि ढैय्या 2023 में 5 राशियों पर चल रही है। ज्योतिष अनुसार शनि साढ़े साती एक साथ 3 राशियों पर चलती है तो वहीं शनि ढैय्या 2 राशियों पर चलती है। यहां आप जानेंगे किन राशियों के लोग शनि की दशा से इस समय पीड़ित चल रहे हैं।

इस राशि पर चल रहा है शनि साढ़े साती का पहला चरण
17 जनवरी 2023 से मीन राशि वालों पर शनि साढ़े साती के पहले चरण की शुरुआत हो गई है। ऐसे में इस राशि वालों को बेहद सतर्क रहना होगा। क्योंकि शनि का ये पहला चरण आर्थिक और मानसिक परेशानियां देता है।

इस राशि पर है शनि साढ़े साती का दूसरा चरण
शनि साढ़े साती का दूसरा चरण कुंभ वालों पर चल रहा है। ज्योतिष अनुसार ये चरण ही सबसे ज्यादा कष्टदायी माना जाता है। इस दौरान व्यक्ति आर्थिक, मानसिक और शारीरिक परेशानियों से घिर जाता है। ऐसे में कुंभ वालों को इस दौरान बेहद सतर्कता बरतनी होगी। शनि चालीसा के पाठ से आपको लाभ मिलेगा।

इस राशि पर है शनि साढ़े साती का आखिरी चरण
शनि साढ़े साती का आखिरी चरण मकर वालों पर चल रहा है। ज्योतिष अनुसार ये चरण उतना कष्टदायी नहीं माना जाता है। क्योंकि आखिरी चरण में शनि साढ़े साती का प्रभाव कम होने लगता है। ऐसा भी कहा जाता है कि शनि इस चरण में कुछ न कुछ लाभ देते हुए जाते हैं।

कर्क वालों पर चल रही है शनि ढैय्या
2023 में कर्क वालों पर शनि ढैय्या शुरू हो गई है। ऐसे में आपको अगले दो साल बेहद ही सतर्क रहना होगा। 29 मार्च 2025 तक आप पर शनि ढैय्या रहेगी।

वृश्चिक वालों पर भी है शनि ढैय्या
कर्क वालों के साथ ही वृश्चिक राशि के जातकों पर भी शनि ढैय्या चल रही है। ऐसे में आपको 2025 तक विशेष सावधानी बरतनी होगी। कोई भी काम बेहद सतर्क रहकर करने की जरूरत होगी।

साबुन-क्रीम नहीं चेहरे पर ये मलती हैं फिल्मी हसीनाएं, स्किन टाइट रखने के लिए रामबाण है ये सफेद पत्थर, फायदे जान आप भी करेंगे युज

चंद्रमा रात में क्यों चमकता हैं, जानें पृथ्वी पर कितनी देर में आती है इसकी रोशनी

सालों से नहीं खरीदी इंफोसिस वाले नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा ने एक भी साड़ी, करोड़ों की मालकिन का ऐसा सादा है साज-श्रृंगार

कौन हैं देश के सबसे अमीर IAS अधिकारी अमित कटारिया, जो लेते थे सिर्फ 1 रुपये सैलरी

THROWBACK: हनीमून को अधूरा छोड़ घर वापस क्यों आ गए थे अजय देवगन!! शादी के बाद भी इस हसीना के लिए डोला था मन

पंजाब से असम भेजा गया कुख्यात गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया, सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में शामिल था माफिया

Chhattisgarh Naxal Operation: बीजापुर में नक्सिलयों का IED ब्लास्ट, 2 जवान घायल, पहले 22 ने किया था सरेंडर

MS Dhoni Stumping: विकेट के पीछे फिर दिखी एमएस धोनी की बिजली सी तेजी, सूर्यकुमार यादव को लौटना पड़ा पवेलियन [VIDEO]

Loni BJP MLA: नप जाएंगे अपनी ही सरकार के खिलाफ बोलने वाले विधायक नंदकिशोर गुर्जर? भाजपा ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Kal Ka Mausam, (24 March 2024): दिल्ली-यूपी में बढ़ने लगी गर्मी, तमिलनाडु में दो दिन बरसेंगे मेघ; जानें कैसा रहेगा कल मौसम का हाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited