क्या प्याज-लहसुन खाना पाप है? जानिए प्रेमानंद जी महाराज से
अक्सर हर किसी के मन में ये सवाल आता है कि प्याज-लहसुन खाना पाप है या नहीं। क्योंकि भगवान को जो भोग लगाया जाता है उसमें इन दोनों चीजों का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। मशहूर संत प्रेमानंद महाराज ने बताया है कि लहसुन-प्याज पाप है या नहीं।

लहसुन-प्याज खाना पाप नहीं - संत प्रेमानंद जी महाराज
मशहूर संत प्रेमानंद जी महाराज को लोग काफी फॉलो करते हैं और आए दिन उनकी कोई न कोई वीडियो वायरल होती रहती है। इन दिनों प्रेमानंद महाराज जी का लहसुन-प्याज से जुड़ा एक वीडियो काफी ज्यादा पॉपुलर हो रहा है जिसमें उन्होंने बताया है कि इन दोनों चीजों का सेवन करना चाहिए या नहीं और क्या इसे खाने से पाप लगता है।

तमोगुणी वस्तु है लहसुन-प्याज
संत प्रेमानंद जी महाराज अनुसार भगवत मार्ग में चल रहे लोगों को लहसुन-प्याज नहीं खाना चाहिए क्योंकि ये इस मार्ग में विघ्न पैदा करता है। क्योंकि ये तमोगुणी वस्तु है।

लहसुन-प्याज खाना पाप नहीं
लेकिन जो विद्यार्थी हैं या बड़े कारोबारी, आर्मी में हैं और जो अक्सर यात्रा करते हैं, विदेश में रहने वाले लोग हैं उनके लिए लहसुन-प्याज का त्याग करना बहुत मुश्किल है। ऐसे में अगर वो इन चीजों का सेवन करते हैं तो ये पाप नहीं माना जाएगा।

काम करने वाले लोग खा सकते हैं लहसुन-प्याज
जो लोग काम कर रहे हैं या काम के सिलसिले में अक्सर यात्राएं करते हैं उनके लिए लहसुन-प्याज के बिना भोजन उपलब्ध हो पाना मुश्किल होता है। इसलिए उनके लिए लहसुन-प्याज खाना पाप नहीं माना जाएगा।

ये चीजें खाना पाप
शराब पीना, मांसाहार का सेवन करना, मांस-मछली खाना ये अभक्ष कर्म है। इन चीजों का सेवन करना पाप माना जाता है।

इन लोगों को नहीं खाना चाहिए लहसुन-प्याज
प्रेमानंद जी महाराज कहते हैं कि प्याज-लहसुन भी वैसे ही पैदा होता है जैसे आलू। क्योंकि ये तामसिक चीजों की श्रेणी में आता है इसलिए भगवत प्राप्ति के मार्ग पर चल रहे लोगों को इसका सेवन करने की मनाही होती है।

Surya Grahan 2025: साल का दूसरा सूर्य ग्रहण इन राशियों के लिए हो सकता है खतरनाक, रहें सावधान!

कम भीड़भाड़ वाले 5 हिल स्टेशन, शिमला-मनाली के मुकाबले हैं बेहद शांत और ऑफबीट

IPL 2025 के बाद इन 5 खिलाड़ियों की हो सकती है CSK से छुट्टी

क्या टॉप 2 से बाहर रहकर भी RCB जीत सकती है IPL 2025?

ऐसे तो वो 22 साल में रिटायर हो जाते... धोनी का ये आखिरी बयान विराट को समझना चाहिए

Vat savitri Vrat Puja Vidhi, Muhurat: घर पर कैसे करें वट सावित्री व्रत की पूजा, जान लें शुभ मुहूर्त और नियम

दिव्यंका त्रिपाठी के पति विवेक दहिया को लग गई थी शराब की लत, लॉकडाउन में हुआ था बुरा हाल

वट सावित्री व्रत की आरती: पूजन के अंत में जरूर गाएं यह शुभ आरती, अखंड सौभाग्य का मिलेगा वरदान

Good Morning Message For Husband: सुबह- सुबह पतिदेव को भेजें ये स्वीट रोमांटिक मैसेज, ऐसे कहें गुड मॉर्निंग हसबैंड

Vat Savitri Vrat Ki Shubhkamnaye: वट सावित्री व्रत पर सुहागिनों को भेजें ये शुभकामना संदेश, यहां से डाउनलोड करें फोटोज
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited