न काले, न नीले बल्कि इस रंग के थे भगवान कृष्ण, इस मूर्ति में आज भी धड़कता है इनका दिल

janmashtami 2024: भगवान कृष्ण के जीवन से जुड़े कई रोचक तथ्य हैं जिनके बारे में हर कोई जानता है। लेकिन यहां हम कृष्ण जी से जुड़ी ऐसी बातों के बारे में बताएंगे जो शायद ही आपने कभी सुनी हो।

01 / 06
Share

भगवान कृष्ण की लीलाएं

भगवान कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को हुआ था जो इस साल 26 अगस्त को पड़ रही है। इसलिए जन्माष्टमी का पावन पर्व इस साल 26 अगस्त 2024 को मनाया जा रहा है। इस शुभ अवसर पर जानें श्री कृष्ण जी के जीवन से जुड़ी अनसुनी बातें।

02 / 06
Share

किस रंग के थे भगवान कृष्ण

ज्यादातर लोग ऐसा मानते हैं कि कृष्ण भगवान श्याम रंग के थे। श्याम रंग का अर्थ कुछ काला और कुछ नीला होता है। मतलब काले जैसा नीला। लेकिन जनश्रुति अनुसार कृष्ण जी का रंग न तो काला था और न नीला। बल्कि वे मेघ श्यामल रंग के थे। अर्थात काला, नीला और सफेद रंग का मिश्रण।

03 / 06
Share

शरीर से आती थी आकर्षक गंध

जनश्रुति अनुसार भगवान कृष्ण के शरीर ने मादक गंध निकलती रहती है। ये गंध किसी को भी उनकी तरफ आकर्षिक कर लेती थी। कहते हैं यही खूबी द्रौपदी में भी थी।

04 / 06
Share

श्रीकृष्ण भगवान की विशेष खूबी

कहते हैं भगवान कृष्ण का देह बेहद कोमल था लेकिन युद्ध के समय वह कठोर हो जाता था। इसका अर्थ है कि भगवान कृष्ण अपनी देह को किसी भी प्रकार का बना सकते थे।

05 / 06
Share

श्री कृष्ण की पत्नियां

ऐसा कहा जाता है कि भगवान कृष्ण की 16 हजार पटरानियां थीं। लेकिन ऐसा नहीं है कृष्ण जी की मात्र 8 पत्नियां थीं।

06 / 06
Share

आज भी धड़कता है श्रीकृष्ण का दिल

ऐसा कहा जाता है कि जगन्नाथ पुरी की मूर्ति में भगवान कृष्ण के दिल का एक पिंड रखा हुआ है। कहते हैं श्रीकृष्ण भगवान के देह त्यागने के बाद पांडवों ने उनके शरीर का दाह-संस्कार किया था लेकिन उनका दिल जलता रहा था। जिसे पांडवों ने बाद में जल में प्रवाहित कर दिया था। कहते हैं कृष्ण जी के दिल ने लट्ठे का रूप ले लिया था। बाद में ये लट्ठा राजा इन्द्रद्युम्न को मिला तो उन्होंने इसे भगवान जगन्नाथ क मूर्ति में स्थापित करवा दिया था।