जया किशोरी का असली नाम क्या है? किसके कहने पर बदली अपनी पहचान

Jaya Kishori Real Name: मशहूर कथावाचिका जया किशोरी की लोकप्रियता दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। इनके फॉलोअर्स इनके जीवन से जुड़ी हर एक बात जानने के लिए बेताब रहते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि जया किशोरी का असली नाम क्या है और किस कारण उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा था।

01 / 05
Share

जया किशोरी का असली नाम

आज जया किशोरी के नाम से अपनी पहचान बनाने वालीं भारत की लोकप्रिय कथावाचिका पहले किसी और नाम से जानी जाती थीं। लेकिन अध्यात्म के सफर में एक मोड़ ऐसा आया जब उन्हें अपना नाम बदलना पड़ा। जया किशोरी को ये नया नाम इतना सूट किया कि उनकी पॉपुलैरिटी इसके चलते और भी ज्यादा बढ़ती चली गई। चलिए बिना देर किए आपको बताते हैं कि जया किशोरी का असली नाम क्या था।

02 / 05
Share

जया किशोरी से पहले इस नाम से पुकारते थे लोग

जया किशोरी का असली नाम जया शर्मा था। लेकिन आज लोग उन्हें जया किशोरी के नाम से ही जानते हैं। बहुत ही कम लोगों को उनके इस असली नाम के बारे में पता है।

03 / 05
Share

इसलिए बदलना पड़ा नाम

जया शर्मा के जया किशोरी बनने की कहानी काफी दिलचस्प है। दरअसल जया किशोरी श्री कृष्ण की बड़ी भक्त थीं और वे उन्हें राधा रानी की तरह ही पूजती थीं। श्री कृष्ण के प्रति उनके असीम प्रेम और भक्ति को देखते हुए पंडित गोविंद राम मिश्र ने अपनी शिष्या का नाम जया शर्मा से जया किशोरी रख दिया। किशोरी श्री राधा रानी को कहते हैं। ( Shradh Start Date 2024 )

04 / 05
Share

फेमस कथावाचिका हैं जया किशोरी

जया किशोरी के गुरु पंडित गोविंद राम मिश्र द्वारा दिया गया ये नाम उन्हें ऐसा सूट किया कि उनकी लोकप्रियता बढ़ती चली गई। जया किशोरी की प्रसिद्धि का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर उन्हें करोड़ों की संख्या में लोग फॉलो करते हैं।

05 / 05
Share

कम उम्र में ही बन गईं आध्यात्मिक गुरु

जया किशोरी ने अपने परिवार में बचपन से ही भक्ति का माहौल देखा था यही वजह है कि उन्होंने कम उम्र में ही अध्यात्म का रास्ता चुन लिया था।