Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन होती है मिट्टी के करवे से पूजा, जानिए इसमें क्या- क्या भरा जाता है

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ के दिन मिट्टी के करवे से पूजा की जाती है। इस दिन पूजा के समय 2 या चार मिट्टी के करवे का प्रयोग किया जाता है। जिसमें अलग- अलग चीजों को भरा जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं करवे में क्या- क्या भरा जाता है।

01 / 05
Share

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ की पूजा बिना करवे के अधूरी मानी जाती है। इस पूजा में करवे को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ये करवा मिट्टी का होता है, हालांकि अब बाजार में तांबे और पीतल के करवे मिलते हैं। करवे में बहुत सारी सामग्री भरी जाती है। करवे के पानी से ही चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है। आइए जानते हैं मिट्टी के करवे में किन- किन चीजों को भरा जाता है।

02 / 05
Share

गंगाजल

करवा चौथ के करवे में पूजा के लिए जल भर के या गंगाजल भर के रखना चाहिए।

03 / 05
Share

चीनी

करवे के ढक्कन में चीनी भरी जाती है, जो कि पूजा में शामिल होने वाली चीजों मे से एक है। करवे में चीनी भरकर रखना शुभ माना जाता है।

04 / 05
Share

चावल

इसके अलावा आप करवे में अक्षत यानी कि चावल भी भर सकती हैं। कुंडली में चंद्रमा की स्थिति को मजबूत करने के लिए चावल का भरना अच्छा होता है।

05 / 05
Share

गेहूं

करवा माता का प्रतीक माना जाता है। इसमें आप मुख्य रूप से गेहूं भर सकते हैं। करवे में गेहूं भरना बहुत ही लाभकारी माना जाता है।