Unlucky Zodiac Signs in Love: इन राशि के लोगों को मिलता है हमेशा प्यार में धोखा, जीवन भर सालती है नाकाम मोहब्बत
Unlucky Zodiac Signs in Love: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ राशियां ऐसी होती हैं जिनके जातकों को लव लाइफ में बार-बार धोखे का सामना करना पड़ता है। ये उनकी स्वाभाविक प्रवृत्तियों, भोलेपन या अपने पार्टनर पर अत्यधिक विश्वास के कारण हो सकता है। आइए जानते हैं वे राशियां और उनके साथ धोखा होने के मुख्य कारण क्या हैं।

लव लाइफ
आज की दौड़-भाग वाली जिंदगी में हर व्यक्ति अपने प्यार के तलाश में है। सबको ऐसा पार्टनर चाहिए जो केयरिंग होने के साथ-साथ उनकी भावनाओं को समझने वाला हो। ज्योतिष मान्यताओं के मुताबिक कुछ ऐसी राशियां है जिन्हें प्यार अक्सर धोखा खाना पड़ता है और उनका दिल टूटता रहता है। ऐसे में चलिए जानते हैं कि वो कौन-सी राशियां है।

मीन
मीन राशि के लोग बेहद संवेदनशील और भावुक होते हैं। वे दूसरों की परेशानियों को अपनी परेशानी समझते हैं और जरूरत से ज्यादा सहानुभूति दिखाते हैं। इसी कारण लोग उनका फायदा उठाने लगते हैं और अंततः उन्हें धोखा मिलता है और वे अकेले पड़ जाते हैं।

कर्क
कर्क राशि के लोग जल्दी से किसी पर भी विश्वास कर लेते हैं। वे स्वभाव से बहुत केयरिंग होते हैं और अपने पार्टनर की जरूरतों को खुद से ज्यादा महत्व देते हैं। लेकिन अक्सर लोग उनकी इसी कमजोरी का फायदा उठाते हैं और उन्हें प्यार में धोखा मिलता है।

तुला
तुला राशि के लोग शांति प्रिय और अपने जीवन में बैलेंस बनाए रखने वाले होते हैं। वे हर किसी को खुश रखने की कोशिश करते हैं और इसी चक्कर में अपनी भावनाओं को नजरंदाज कर देते हैं। कई बार लोग उनकी इस आदत का गलत फायदा उठाकर उन्हें धोखा दे देते हैं।

धनु
धनु राशि के लोग खुले विचारों वाले होते हैं और इन्हें देर नहीं लगती है किसी के भी साथ घुलने-मिलने में। वे अपने पार्टनर, दोस्तों और रिश्तेदारों पर बिना सोचे-समझे विश्वास कर लेते हैं, जिससे कई बार उन्हें धोखा सहना पड़ता है।

सिंह
सिंह राशि के जातक बहुत ईमानदार और खुले दिल वाले होते हैं। वे मानते हैं कि जैसे वे हैं, वैसे ही बाकी लोग भी होंगे। लेकिन दुनिया में हर कोई ईमानदार नहीं होता, इसलिए उन्हें कई बार करीबी लोगों से धोखा मिल जाता है और इसका प्रभाव उनके जीवन पर गहरा असर डाल सकता है।

मकर
मकर राशि के लोग मेहनती और जिम्मेदार माने जाते हैं। वे अपने रिश्तों और काम को लेकर बहुत गंभीर होते हैं, लेकिन कई बार लोग उनकी मेहनत और वफादारी का फायदा उठा लेते हैं। वे अपने वादे को निभाने में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि ये पहचान ही नहीं पाते कि उन्हें धोखा दिया जा रहा है और उनका इस्तेमाल किया जा रहा है।

सुरेश रैना ने बताया कौन है IPL 2025 की सबसे मजबूत टीम

मध्य प्रदेश में बिछेगा एयरपोर्ट का जाल, CM मोहन यादव ने बता दिया पूरा प्लान; हर 200 KM में होगी ये सुविधा

पिछले 1.5 साल से आमिर खान छुप-छुपकर लड़ा रहे थे गौरी स्प्रेट से इश्क, सिर्फ इन 7 लोगों से मिलवाया था

कनाडा में AI कोर्स करने के लिए देखें टॉप-4 यूनिवर्सिटीज, एक भी लिया एडमिशन तो सेट है करियर

Uttarakhand: अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, CM आवास में समृद्धि और एकता के हुए दर्शन

Holika Dahan 2025 Timing: होलिका जलाने का समय कितने बजे से शुरू है, जानिए होली दहन करने का मुहूर्त

Happy Holi 2025 Wishes in Hindi: रंग बरसे, भीगे चुनर वाली...यहां देखें होली के बेस्ट विशेज, कोट्स, मैसेज

Aaj Ka Rashifal 14 March 2025: होली पर रहेगा ग्रहों का खास संयोग, इन राशियों के जीवन में भरेंगेे सफलता और समृद्धि के रंग

Aaj Ka Panchang 14 March 2025: होली का पंचांग हिंदी में, जानें 14 मार्च का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और रंग खेलने के समय के बारे में

Holi Kab Kheli Jayegi 2025: 14 या 15 मार्च किस दिन होली खेलने का है सबसे शुभ मुहूर्त
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited