Lucky Birds: बंद किस्मत का ताला खोल देते हैं ये पक्षी, दिख जाएं तो मान लें बरसने वाली है मां लक्ष्मी की कृपा

वास्तु और ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुछ पक्षियों को भाग्यशाली और शुभ माना जाता है। ये पक्षी सकारात्मक ऊर्जा, समृद्धि और खुशहाली लाने में मदद करते हैं। यहां 6 ऐसे भाग्यशाली पक्षियों की सूची दी गई है।

भाग्यशाली पक्षी
01 / 07

भाग्यशाली पक्षी

हिंदू धर्म में भगवान के साथ धरती-आकाश, पेड़-पौधे और पशु-पक्षियों की पूजा भी की जाती है। आज के समय में हर शख्स ये चाहता है कि उसके घर में हमेशा सुख, संपत्ति और मानसिक शांति बनी रहें। इसके लिए लोग पूजा पाठ, ज्योतिष के उपाय, लाल किताब के टोटके, टैरो कार्ड की सलाह लेने के साथ-साथ फेंगशुई और वास्तु शास्त्र के उपाय भी फॉलो करते हैं। ऐसे में आपको उन पक्षियों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए, जिनका घर में आना बेहद शुभ माना जाता है।

मोर
02 / 07

मोर

हिंदू धर्म में मोर को लक्ष्मी और कार्तिकेय जी से जोड़ा जाता है। ये धन और सौंदर्य का प्रतीक है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। मोर की फोटो या खुद मोर को देखना काफी शुभ माना जाता है।

कबूतर
03 / 07

​कबूतर​

आपके अक्सर लोगों को कबूतर पालते हुए देखा होगा। कबूतर शांति, प्रेम और करुणा का प्रतीक है। इसे घर में भोजन देने से शुभ फल प्राप्त होते हैं और सुख-समृद्धि आती है।

हंस
04 / 07

​हंस​

सफेद और सुंदर हंस को मां सरस्वती का वाहन माना जाता है। यह ज्ञान, बुद्धि और पवित्रता का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार, हंस भाग्यशाली पक्षियों में से एक है, जो आपके घर में सुख और समृद्धि लेकर आता है।

गरुड़
05 / 07

​गरुड़​

गरुड़ पक्षी की धार्मिक विशेषता ज्यादा है। गरुड़ को भगवान विष्णु का वाहन माना जाता है। इसे शक्ति, सुरक्षा और बुरी ऊर्जा से मुक्ति का प्रतीक माना जाता है।

उल्लू
06 / 07

​उल्लू​

हालांकि उल्लू को कई लोग अशुभ मानते हैं, लेकिन यह माता लक्ष्मी का वाहन है और धन व समृद्धि का प्रतीक है। सही दिशा में उल्लू की मूर्ति या तस्वीर रखने से आर्थिक लाभ होता है।

तोता
07 / 07

​तोता​

तोते को प्रेम, समृद्धि और बुद्धिमत्ता का प्रतीक माना जाता है। इसे घर में रखने से सौभाग्य और सुख-शांति आती है। अगर आप अपने जीवन में सकारात्मकता लाना चाहते हैं, तो इन्हें पाल सकते हैं।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited