Mahabharat: द्रौपदी अलावा किन कन्याओं से किया था पांडवों ने विवाह?
Mahabharat: महाभारत हिंदू धर्म के महान ग्रंथों में से एक है। इसमें जीवन के हर पहलू पर बात की गई है। महाभारत का युद्ध आज के समय में भी प्रासंगिक है। ये तो सब जानते हैं कि पांच पांडवों से द्रौपदी का विवाह हुआ था, लेकिन क्या आप जानते हैं द्रौपदी के अलावा किन कन्याओं से पांडवों ने विवाह किया था। आइए जानें इसके बारे में।
Mahabharat: पांडव महाभारत के मुख्य पात्र हैं। इनके ही आसपास पूरे महाभारत की रचना हुई है। महाभारत में पांचों पांडवों ने मां की आज्ञा पर द्रौपदी से विवाह किया था, इस कारण द्रौपदी को पंचाली भी कहा जाता है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि पांडवों ने द्रौपदी के अलावा और किन कन्याओं से विवाह किया था। आइए जानें यहां।
युधिष्ठिर का विवाह
युधिष्ठिर का विवाह द्रौपदी के अलावा देविका से भी हुआ था। देविका शिवि साम्राज्य के राजा गोवासन की पुत्री थी।
अर्जुन का विवाह
अर्जुन का विवाह द्रौपदी से स्वयंवर की शर्त जीतने के बाद हुआ था। अर्जुन का विवाह सुभद्रा से हुआ था। सुभद्रा भगवान कृष्ण की बहन थी।
भीम की पत्नि
भीम की दो पत्नियां थी। एक पत्नी हिडिम्बा और दूसरी का नाम बलंधरा था। इनके दो पुत्र भी थे।
नकुल की पत्नि
माद्री के पुत्र नकुल की द्रौपदी के अलावा एक और पत्नि थी। नकुल की पत्नि करेणुमती था। इस दोनों के पुत्र का नाम निरमित्र था।
सहदेव
सहदेव की दूसरी पत्नि का नाम विजया था। विजया मदुरा के राजा की पुत्री थी।
अफगानी लड़ाकों के सामने इस टीम ने अबतक नहीं टेके हैं घुटने
महिंद्रा और जीप की 15 साल लंबी लड़ाई, जानें वजह और जीता कौन
Fashion Fight: आलिया के कपड़े उधार मांगकर पहनती हैं कियारा आडवाणी? तीसरी फोटो देख नहीं बता पाएंगे अंतर
अश्विन ने जड़ा धमाकेदार शतक, जानें भारत के लिए टेस्ट में सबसे तेज सेंचुरी जड़ने वाले 5 खिलाड़ी
दुनियाभर में मशहूर है यहां का काला चावल, अब बन गई है जिले की पहचान
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited