डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तरह बेहद बुद्धिमान होते हैं 5 तारीख में जन्मे लोग, होती हैं ये खूबियां
डॉ राधाकृष्णन भारत के एक महान दार्शनिक और विद्वान होने के साथ-साथ एक कुशल शिक्षक भी थे। उन्हीं की याद में हर साल 5 सितंबर को Teacher's Day यानी शिक्षक दिवस मनाया जाता है। चलिए जानते हैं कैसे होते हैं 5 तारीख में जन्मे लोग।
इस मूलांक के जातक होते हैं 5 तारीख में जन्मे लोग
किसी भी महीने की 5, 14 या 23 तारीख में जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है। इस मूलांक के लोग अत्याधिक बुद्धिमान होते हैं। इन पर मां सरस्वती की कृपा सदैव बनी रहती है। जिस वजह से ये अपने जीवन में ऊंचाइयां हासिल करने में सफल रहते हैं। चलिए जानते हैं मूलांक 5 के लोगों के बारे में दिलचस्प बातें।
कर्मशील और साहसी
मूलांक 5 वाले लोग कर्मशील और साहसी होते हैं। जीवन में आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करते हैं और विजय प्राप्त करने में भी सफल रहते हैं।
अच्छे व्यापारी
मूलांक 5 वालों की एक खासियत ये भी है कि ये किसी भी काम में रिस्क लेने से नहीं घबराते। इसी वजह से ये अच्छे व्यापारी बनते हैं।
समाधान ढूंढने में माहिर
मूलांक 5 के लोगों किसी भी चीज को लेकर अधिक समय तक चिंतित नहीं रह सकते। ये समस्याओं का समाधान निकालने में माहिर होते हैं।
मित्रता करने में माहिर
ये हर परिस्थिति में आसानी से ढल जाते हैं। ये बहुत जल्द किसी से भी मित्रता कर लेते हैं।
तुरंत जान लेते हैं दूसरों के मन की बात
इनकी अंदर एक खूबी ये होती है कि ये किसी भी व्यक्ति को देखकर इस बात का आसानी से अंदाजा लगा लेते हैं कि उसके मन में क्या चल रहा है।
इस कारण धन-धान्य की नहीं होती कमी
मूलांक 5 वालों को धन की कोई कमी नहीं होती क्योंकि ये अपनी बुद्धि के बल पर आसानी से धनार्जन कर लेते हैं।
मूलांक 5 वाले लोग
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन, बाल गंगाधर तिलक, जवाहर लाल नेहरू, घन श्याम दास बिरला, मार्क जुकरबर्ग, विराट कोहली ये सभी नंबर 5 के अच्छे उदाहरण हैं।
उत्तराखंड के तीन सबसे बड़े मॉल, जानें नाम
Sep 18, 2024
ChatGPT ने बनाई अब तक की सबसे शानदार IPL प्लेइंग 11, टीम में 5 विदेशी खिलाड़ी
IPL 2025 की ड्रीम टीम, हर एक खिलाड़ी है मैच विनर
पाकिस्तान की आलिया भट्ट है ये हसीना.. एक मुस्कान के आगे ढेर हैं चाहने वाले, इंडिया में भी गजब दीवानगी
IPL 2025 कब होगा मेगा ऑक्शन, आया बड़ा अपडेट
India Fastest Metro...आ गई भारत की सबसे तेज रफ्तार भरने वाली मेट्रो, चंद मिनट में नाप देंगे शहर का ओर-छोर
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited