Holi in the world: विश्व के इन देशों में भी मनाई जाती होली, अंदाज देखकर जानकर हो जाएंगे हैरान
Holi festival around the world: होली केवल भारत का ही नहीं, बल्कि दुनिया भर में मनाया जाने वाला त्योहार बन चुका है। भारतीय प्रवासियों और संस्कृति प्रेमियों की वजह से कई देशों में होली बड़े ही उत्साह और ऊमंग के साथ मनाई जाती है। ऐसे में चलिए जानते हैं इन देशों के नाम।

विश्व में होली
होली अब सिर्फ भारत तक सीमित नहीं है, बल्कि ये एक वैश्विक पर्व बन गया है। विभिन्न देशों में रंगों का पर्व कई तरीकों से मनाया जाता है, लेकिन इसका उद्देश्य प्रेम और खुशियों का संचार करना ही है। हालांकि, हर देश में इसे मनाने का अंदाज अलग और अनोखा होता है।

नेपाल – फागु पूर्णिमा
नेपाल में होली को "फागु पूर्णिमा" के नाम से जाना जाता है। यहां ये त्योहार पूरे एक हफ्ते तक चलता है। काठमांडू में दरबार स्क्वायर पर लोग इकट्ठा होकर होली रंगों और पानी के साथ खेलते हैं। यहां होली पारंपरिक संगीत और नृत्य के साथ मनाई जाती है, जिससे ये एक सांस्कृतिक उत्सव का रूप ले लेती है।

अमेरिका – 'फेस्टिवल ऑफ कलर्स'
अमेरिका में होली मुख्य रूप से भारतीय समुदाय द्वारा मनाई जाती है, लेकिन ये अब लोकप्रिय सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है। खासकर न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और टेक्सास में फेस्टिवल ऑफ कलर्स के रूप में इसे बड़े पैमाने पर मनाया जाता है। लोग म्यूजिक शो, डांस और रंगों के साथ इस पर्व का आनंद लेते हैं।

ब्रिटेन
विशेष रूप से लंदन में, होली को एक थीम फेस्टिवल के रूप में मनाया जाता है। यहां पर लोग भारतीय संगीत और बॉलीवुड डांस के साथ होली खेलते हैं। कई विश्वविद्यालयों और क्लबों में भी होली पार्टी का आयोजन किया जाता है, जहां भारतीय भोजन और मिठाइयां परोसी जाती हैं।

थाईलैंड
थाईलैंड में होली का रंग सोंगक्रान फेस्टिवल के साथ मिल जाता है। यहां पानी से होली खेलने की परंपरा है, जो इनके नव वर्ष समारोह से भी जुड़ी होती है। बैंकॉक और पटाया जैसे शहरों में भारतीय समुदाय के लोग गुलाल और रंगों के साथ होली मनाते हैं।

दुबई
दुबई में भारतीय लोगों की बड़ी संख्या होने के कारण यहां होली को धूमधाम से मनाया जाता है। रेगिस्तान में होली पार्टी आयोजित की जाती हैं, जहां बॉलीवुड गाने बजाए जाते हैं और पारंपरिक होली के व्यंजन परोसे जाते हैं। हालांकि यहां सार्वजनिक स्थानों पर रंग खेलने की अनुमति नहीं होती, इस नाते विशेष आयोजनों में ही ये त्योहार मनाया जाता है।

Top 7 TV Gossips: घर बैठे काम के लिए तरस रही है TV की ये पॉपुलर हसीना, राम कपूर को सुधांशु पांडे ने लगाई लताड़

क्या होगा अगर व्हेल हमें निकल जाए? क्या हम अंदर तैर सकेंगे या तुरंत मर जाएंगे?

Daily Routine: यूं हीं नहीं बने अरबपति, डेली ये चीजें जरूर करते हैं मुकेश अंबानी, सफलता की है गारंटी

स्टेशन मास्टर के बेटे ने क्रैक किया UPSC, बिना कोचिंग ऐसे पाई कामयाबी

सोशल मीडिया पर छाया पानी में हल्दी डालने का ट्रेंड, केवल रील ही नहीं सेहत भी हिट करेगा ये चमत्कारी नुस्खा

RRB ALP Exam 2025 Date: जारी हुआ आरआरबी एएलपी सीबीएटी का शेड्यूल, जानें किस तारीख को होगी परीक्षा

Son of Sardaar 2 का हिस्सा न बनने पर सोनाक्षी सिन्हा ने दिया जवाब, एक्ट्रेस ने कहा- उन्होंने कास्टिंग करते हुए.....

नेशनल में मेडल जीतने वाली धाविका ट्विंकल चौधरी अस्थायी रुप से निलंबित

Border 2 में दिलजीत दोसांझ में रिप्लेस करेंगे एमी विर्क? विवाद के बीच मेकर्स ने भी तोड़ी चुप्पी

ईरान से थमी जंग तो इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में बरसाए 'बंकर बस्टर' बम; हिजबुल्लाह को बनाया निशाना
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited