सावन में घर की दक्षिण दिशा में लगा दें ये चमत्कारी पौधा, धन-धान्य की नहीं होगी कमी
Sawan Lucky Plant For South Direction: वास्तु शास्त्र की मानें तो सावन के महीने में ये पौधा घर में लगाने से धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। मान्यताओं अनुसार ये पौधा शनि के प्रकोप से भी मुक्ति दिलाता है। जिससे घर-परिवार में सुख-शांति और समृद्धि हमेशा बनी रहती है।

सावन महीने में लगाएं ये शुभ प्लांट
भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना सावन 2024 में 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा। कहते हैं इस महीने में अगर घर की दक्षिण दिशा में एक चमत्कारी पौधा लगा दिया जाए तो जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। ये पौधा भगवान शिव, माता लक्ष्मी और शनि देव का भी प्रिय माना जाता है। चलिए जानते हैं ये कौन सा पौधा है।

शमी पौधा
यहां हम बात कर रहे हैं शमी पौधे के बारे में। जिसे सावन के महीने में घर लाना अत्यंत शुभ माना जाता है। ये पौधा बेहद शुभ और पूजनीय माना जाता है।

इसमें देवी-देवताओं का होता है वास
शमी पौधे में देवी-देवताओं का वास होता है। ये पौधा शिवजी और शनि देव को भी बेहद पसंद है।

इस दिशा में लगाएं शमी पौधा
शमी का पौधा वास्तु के अनुसार दक्षिण दिशा या पश्चिमी दिशा में लगाने की सलाह दी जाती है। क्योंकि ये दिशाएं स्थिरता और समृद्धि से जुड़ी होती हैं।

मुख्य द्वार पर पौधा लगाना ज्यांदा शुभ
दक्षिण दिशा में जगह नहीं है तो आप घर की पूर्व दिशा और ईशान कोण में भी इस पौधे को लगा सकते हैं। इस पौधे को घर के भीतर लगाने से ज्यादा मुख्य द्वार पर लगाना शुभ माना जाता है।

शिव पूजा में करें इस्तेमाल
शिवपुराण के मुताबिक शमी के पत्तों को भगवान शिव पर चढ़ाने से भक्त की मनोकामना जल्द ही पूर्ण हो जाती है।

मां लक्ष्मी का प्रिय है ये पौधा
शमी पौधा मां लक्ष्मी का बेहद प्रिय माना जाता है। इसलिए इस पौधे को घर में लगाने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

शनि देव होते हैं प्रसन्न
शमी का पौधा घर में लगाने से शनि देव के प्रकोप से छुटकारा मिल जाता है। इस पौधे की हर शनिवार पूजा जरूर करनी चाहिए।
लेपर्ड देखने का है मन, भारत की ये 8 जगह हैं बेस्ट
Mar 13, 2025

फुंसी-फोड़ों से भरा रहता है करोड़ों की मालकिन राधिका मर्चेंट का चेहरा, अच्छी डाइट-मेकअप के बावजूद हो जाता है ऐसा हाल, डॉक्टर से जान लें कारण

आसान नहीं है गंभीर बनना, ये जानने के बाद मान लेंगे भारतीय कोच का लोहा

Tax Saving Tips: टैक्स बचाने का आखिरी टाइम, ऐसे बचाएं लाखों रुपये का टैक्स

सूर्या ने बताया क्यों इस बार मुंबई इंडियंस ही बनेगी चैंपियन

ससुराल में देवर संग पहली होली खेलेंगी ये हसीनाएं, पति के रंग में रंगकर खूब उड़ाएंगी गुलाल, ससुरलियों के लिए बनाएंगी पकवान

Ranya Rao Case: 'रान्या राव के पिता ने एयरपोर्ट पर प्रोटोकॉल सहायता का आदेश दिया', पुलिस का निंदनीय दावा

कल का मौसम 14 March 2025 : होली पर मंडराए खतरे के बादल! ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश; तूफान-वज्रपात का अलर्ट

Bihar: ASI की हत्या मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार

गुजरात में बनेंगे दो नए एक्सप्रेसवे, एक तो दो पवित्र धामों को जोड़ने के लिए बनाया जाएगा

Holi Shayari for Wife: मोहब्बत के रंग तुम पर बरसा देंगे आज.., यहां देखें होली की शायरी पत्नी के लिए
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited