Ram Mandir Ayodhya की लेटेस्ट तस्वीरें आपको मंत्रमुग्ध कर देंगी, दिखी भव्य झलक
Ram Mandir Ayodhya Photo: अयोध्या में श्री राम जी के मंदिर का निर्माण बड़ी तेजी से हो रहा है। जानकारी अनुसार साल 2024 के पहले महीने में रामलला मंदिर में विराजमान हो जाएंगे। श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से मंदिर के निर्माण से जुड़ी कुछ फोटो जारी की हैं। इन तस्वीरों को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध है। आप भी देखें अयोध्या राम मंदिर से जुड़ी ये लेटेस्ट तस्वीरें।
01 / 08
श्री राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से मंदिर के निर्माण से जुड़ी फोटो जारी की।
02 / 08
ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस फोटो को जारी करते हुए लिखा है कि हमारे शास्त्रों की कहानियों के आधार पर पत्थर पर सुंदर मूर्तियां तराशी जा रही हैं। इन्हें बाद में निर्माण कार्यक्रम के अनुसार श्री राम जन्मभूमि मंदिर में खंभे, आधार और अन्य निर्धारित स्थानों पर चिपकाया जाएगा।
03 / 08
राम मंदिर में लगने वाले पत्थर में हाथी की आकृति उकेरी गई है, जो मंदिर को भव्यता दे रही है।
04 / 08
यह तस्वीर राम जन्म भूमि परिसर में बन रहे राम मंदिर की है।
05 / 08
इस तस्वीर को देखकर इस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है कि राम मंदिर का निर्माण कितने तेजी से हो रहा है।
06 / 08
जानकारी अनुसार राम मंदिर के गर्भगृह का कार्य लगभग 90% तक पूरा हो गया है। फोटो में दिखाई दे रहा है कि मंदिर निर्माण में बड़ी-बड़ी मशीनें लगी हुई हैं।
07 / 08
अयोध्या राम मंदिर के प्रथम चरण का कार्य दिसंबर 2023 में पूरा हो जाएगा और जनवरी 2024 में भगवान राम विराजमान हो जाएंगे।
08 / 08
नक्काशीदार पत्थरों से मंदिर के हर एक हिस्से को बेहतरीन तरीके से निखारा जा रहा है। राम मंदिर के भूतल का कार्य लगभग 85 प्रतिशत पूरा हो गया है।
लेटेस्ट फोटोज़
IPL 2025 की नीलामी से पहले दिल्ली कैपिटल्स के दिल में मिलेगी इन 6 खिलाड़ियों को जगह
IPL 2025 की नीलामी से पहले इन 6 खिलाड़ियों के नाम पर मुहर लगा सकती है राजस्थान रॉयल्स
सुबह नीता अंबानी पीती हैं ये खास लाल जूस, 60 की उम्र में है चेहरे पर 30 जैसा गुलाबी निखार, फिटनेस में बहुओं को देती हैं टक्कर
Top 8 South Gossips 28 September: दूसरे दिन औंधे मुंह गिरी ‘देवरा’, Pushpa के आइटम सॉन्ग में किंग खान ने किया डांस
Throwback: IIFA अवार्ड के बीच जमकर थिरके थे Aishwarya-Abhishek, KISS देकर एक्टर ने बेटी-बीवी पर खूब बरसाया था प्यार
© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited