अमीर लोग घर के ईशान कोण में जरूर रखते हैं ये खास चीजें, पैसों को करती हैं आकर्षित
ईशान कोण उत्तर-पूर्व दिशा को कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में इस स्थान को बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि ये दिशा देवताओं से जुड़ी मानी जाती है। जानिए इस दिशा में किन चीजों को रखना फायदेमंद साबित हो सकता है।

अमीर लोग ईशान कोण में जरूर रखते हैं ये चीजें
ईशान कोण घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग मंदिर इसी स्थान में बनवाते हैं। कहते हैं जो कोई इस दिशा में भगवान की विधिवत पूजा-अर्चा करता है उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसके सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। जानिए ईशान कोण में क्या चीजें रखना शुभ होता है।

शंख
शंख को ईशान कोण में रखना बेहद शुभ माना जाता है। शंख में जल भरकर उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालकर रखने चाहिए। शंख को देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। ईशान कोण में शंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ईशान कोण धन और समृद्धि से जुड़ा है। इसलिए इस दिशा में शंख रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

मंदिर
घर का मंदिर उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में होना चाहिए। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है।

पानी की टंकी
ईशान कोण में जल संबंधित चीजें रखना शुभ होता है। जैसे आप इस दिशा में हैंडपंप, पानी की टंकी आदि रख सकते हैं। इससे घर परिवार में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

धन या आभूषण
इस दिशा में धन या कीमती आभूषण रखे जा सकते हैं। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।

तुलसी का पौधा
ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

दीवारों का रंग
ईशान कोण की दीवारों का रंग पीला होना चाहिए। कहते हैं इससे बरकत आती है।

ईशान कोण में क्या नहीं रखना चाहिए
इस दिशा में लोहे का भारी सामान, कबाड़ आदि नहीं होना चाहिए। कहते हैं इससे घर के सदस्यों का मानसिक तनाव बढ़ता है।

भारतीय नौसेना में पहली महिला फाइटर पायलट बनीं आस्था पूनिया, उड़ाएंगी घातक लड़ाकू विमान

Stars Spotted Today: कूल लुक में एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए आमिर खान, मैडॉक फिल्म्स के ऑफिस पहुंचीं कृति सेनन

टेस्ट में डबल सेंचुरी लगाने वाले टॉप-5 खिलाड़ी

3 जिले, सैकड़ों गांव, 2460 करोड़ की लागत, बनने जा रहे लंबे हाईवे; 3 राज्यों तक फर्राटा भरेंगी गाड़ियां

ना ओर ना छोर दूर-दूर तक नजर आता है सिर्फ पानी ही पानी, ये है भारत की सबसे चौड़ी नदी

अनीता हसनंदानी की पोस्ट ने किया फैंस को हैरान, नागिन एक्ट्रेस ने कहा, माफ करना दोस्तों! विदा ले रही हूं...

Video: ये है दुनिया का सबसे प्यारा शादी का कार्ड, इसे खोलते ही दूल्हे के पास आ जाती है दुल्हन

'भारत के उन्नत हथियारों पर अपने रक्षा उपकरणों की मुफ्त में टेस्टिंग कर रहा चीन', रक्षा विशेषज्ञ जीडी बख्शी ने दी प्रतिक्रिया

अजब: दुनिया का सबसे अनोखा देश, गाय-भैंस की तरह मगरमच्छ पालते हैं यहां के किसान

Detective Sherdil: दिलजीत संग करने के एक्सपीरियंस पर अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, कहा - 'वो एकदम अलग...' -Exclusive
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited