होम लाइव टीवी citiesशहर फोटोज अगली
खबर

अमीर लोग घर के ईशान कोण में जरूर रखते हैं ये खास चीजें, पैसों को करती हैं आकर्षित

ईशान कोण उत्तर-पूर्व दिशा को कहा जाता है। वास्तु शास्त्र में इस स्थान को बेहद शुभ माना जाता है। क्योंकि ये दिशा देवताओं से जुड़ी मानी जाती है। जानिए इस दिशा में किन चीजों को रखना फायदेमंद साबित हो सकता है।

अमीर लोग ईशान कोण में जरूर रखते हैं ये चीजें अमीर लोग ईशान कोण में जरूर रखते हैं ये चीजें
01 / 09
Share

अमीर लोग ईशान कोण में जरूर रखते हैं ये चीजें

ईशान कोण घर का सबसे पवित्र स्थान माना जाता है। इसलिए ज्यादातर लोग मंदिर इसी स्थान में बनवाते हैं। कहते हैं जो कोई इस दिशा में भगवान की विधिवत पूजा-अर्चा करता है उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। साथ ही उसके सौभाग्य में भी वृद्धि होती है। जानिए ईशान कोण में क्या चीजें रखना शुभ होता है।

शंख शंख
02 / 09
Share

शंख

शंख को ईशान कोण में रखना बेहद शुभ माना जाता है। शंख में जल भरकर उसमें कुछ तुलसी के पत्ते डालकर रखने चाहिए। शंख को देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है। ईशान कोण में शंख रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है। ईशान कोण धन और समृद्धि से जुड़ा है। इसलिए इस दिशा में शंख रखने से माता लक्ष्मी प्रसन्न रहती हैं।

03 / 09
Share

मंदिर

घर का मंदिर उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में होना चाहिए। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी की सदैव कृपा बनी रहती है।

04 / 09
Share

पानी की टंकी

ईशान कोण में जल संबंधित चीजें रखना शुभ होता है। जैसे आप इस दिशा में हैंडपंप, पानी की टंकी आदि रख सकते हैं। इससे घर परिवार में कभी किसी चीज की कमी नहीं होती।

05 / 09
Share

साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कहते हैं इससे मां लक्ष्मी हमेशा मेहरबान रहती हैं।

06 / 09
Share

धन या आभूषण

इस दिशा में धन या कीमती आभूषण रखे जा सकते हैं। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।

07 / 09
Share

तुलसी का पौधा

ईशान कोण में तुलसी का पौधा रखना बेहद शुभ माना जाता है। इससे आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

08 / 09
Share

दीवारों का रंग

ईशान कोण की दीवारों का रंग पीला होना चाहिए। कहते हैं इससे बरकत आती है।

09 / 09
Share

ईशान कोण में क्या नहीं रखना चाहिए

इस दिशा में लोहे का भारी सामान, कबाड़ आदि नहीं होना चाहिए। कहते हैं इससे घर के सदस्यों का मानसिक तनाव बढ़ता है।