रईस लोग अपने घर में जरूर रखते हैं चांदी की ये खास मूर्ति, कहते हैं धन को करती है आकर्षित

Silver Elephant Statue For House: रईस लोग अपनी धन-दौलत को सुरक्षित रखने के लिए घर में एक खास चांदी की मूर्ति जरूर रखते हैं। वास्तु की मानें तो ये मूर्ति पैसा खींचने का काम करती है।

01 / 06
Share

घर में रखें चांदी का हाथी

चांदी को बेहद शुभ धातु माना जाता है। इसलिए इस धातु से बनी चीजें घर में रखने से सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होती है। वास्तु शास्त्र अनुसार घर में चांदी का हाथी रखने से जीवन में धन संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं। चलिए जानते हैं चांदी का हाथी रखने फायदे और नियम।

02 / 06
Share

चांदी का हाथी रखने के फायदे

वास्तु शास्त्र अनुसार चांदी का हाथी घर के लिए बेहद सौभाग्यशाली माना जाता है। कहते हैं इससे धन-दौलत की कोई कमी नहीं रहती।

03 / 06
Share

इस दिशा में रखें चांदी का हाथी

चांदी का हाथी रखने के लिए घर की उत्तर दिशा सबसे ज्यादा शुभ मानी जाती है। कहते हैं इस दिशा में चांदी का हाथी रखने से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

04 / 06
Share

स्टडी रूप में चांदी का हाथी रखने के फायदे

चांदी के हाथी की मूर्ति को स्टडी रूम में रखने से बच्चों का पढ़ाई में खूब मन लगता है। इससे इच्छाशक्ति मजबूत होती है।

05 / 06
Share

हाथी का जोड़ा

घर की उत्तर दिशा में हाथी का जोड़ा रखने से पॉजिटिव एनर्जी आती है और धन लाभ के रास्ते खुलते हैं।

06 / 06
Share

मुख्य द्वार के सामने रखें ये मूर्ति

अगर चांदी की हाथी मूर्ति को घर के मुख्य द्वार के बिल्कुल सामने रखा जाए तो धन के रास्ते खुलते हैं।