रईस लोग घर की उत्तर दिशा में रखते हैं ये 5 खूबसूरत चीजें, इससे धन-धान्य की कभी नहीं होती कमी

North Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र अनुसार अगर आप भी घर की उत्तर दिशा में ये चीजें रखते हैं तो सुख-समृद्धि में कभी कमी नहीं आएगी।

01 / 06
Share

वास्तु अनुसार उत्तर दिशा में रखें ये चीजें

वास्तु शास्त्र में दिशाओं का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं अगर हर चीज दिशा की हिसाब से रखी जाए तो धन-दौलत की कभी कमी नहीं हो सकती। अमीर लोग अपने घर के वास्तु पर विशेष ध्यान देते हैं और वो उत्तर दिशा में 5 खूबसूरत चीजें जरूर रखते हैं। चलिए जानते हैं ये उत्तर दिशा में क्या चीजें रखने से आप भी बन सकते हैं अमीर।

02 / 06
Share

चमकने वाली चीजें

घर की उत्तर दिशा में हमेशा शाइन करने वाली चीजें रखनी चाहिए ताकि इससे आपके बुध और मनी लक को भी एक शाइन मिले। आप इस दिशा में कोई चमकने वाला शोपीस और ग्लास या मिरर से बनी चीजें रख सकते हैं।

03 / 06
Share

पानी का कलश

अगर आप अपने जीवन में सकारात्मकता लाना चाहते हैं तो घर की उत्तर दिशा के बिल्कुल बीच में या फिर उत्तर से उत्तर-पूर्व के बीच में एक छोटा सा मंगल कलश जरूर रखें। हर दिन इस कलश का पानी बदलें। इससे आपको शुभ समाचार सुनने को मिलने लगेंगे। (Also Read: भगवान राम को किस नाम से पुकारती थीं माता सीता? )

04 / 06
Share

हरे पौधे

जीवन में खुशहाली लाने के लिए आप घर की उत्तर दिशा में हरे रंग के पौधे जैसे मनी प्लांट, एरिका पाम आदि रख सकते हैं। इससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगेगी।

05 / 06
Share

पानी की पेंटिंग

घर की उत्तर दिशा में बहते हुए पानी की पेंटिंग लगाना बेहद शुभ होता है। इससे तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

06 / 06
Share

अवॉर्ड

शील्ड, मेडल या अवॉर्ड को हमेशा उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कहते हैं इससे अवॉर्ड में निरंतर वृद्धि होती है और आपके करियर को भी अच्छी ग्रोथ मिलती है।