Sawan ke Upay: सावन के महीने के टोटके, शिवजी को प्रसन्न कर देंगे ये उपाय, पूरी होगी हर मनोकामना

Sawan ke Upay (सावन के उपाय टोटके): सावन के महीने में भोलेनाथ की कृपा पाने और उनको प्रसन्न करने के लिए कुछ उपाय टोटके बताए गए हैं। माना जाता है कि इन उपायों को करने से शिवजी खुश होते हैं और मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। साथ ही घर में समृद्धि और शांति लेकर आते हैं। यहां आप भी देख सकते हैं कि सावन के महीने के वो टोटके जो आपको महादेव की कृपा का पात्र बना सकते हैं।

01 / 05
Share

दांपत्य सुख के लिए

वैवाहिक जीवन सुख से चले, इसके लिए पति-पत्नी एक साथ पंचामृत से भोलेनाथ का अभिषेक करें। इससे आपसी मतभेद दूर होते हैं और संबंध मधुर होते हैं।

02 / 05
Share

चांदी की पायल

वैवाहिक सुख और तरक्की के लिए पार्वजी जी को चांदी की पायल चढ़ानी चाहिए। ये उपाय सावन के सोमवार को करें।

03 / 05
Share

बिल्व पत्रों का उपाय

सावन के पूरे महीने में रोजाना 11 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखें। शिवलिंग का जलाभिषेक करने के बाद इनको चढ़ा दें। इससे घर से नकारात्मकता दूर होगी।

04 / 05
Share

गाय की सेवा

सावन के महीने में गाय को गुड़ व रोटी खिलाने से मन में सकारात्मकता आती है। साथ ही अनहोनी के भय दूर होते हैं।

05 / 05
Share

काले तिल

शिवलिंग पर अर्पण करने वाले पानी में काले तिल मिलाकर चढ़ाएं। ये उपाय एकदम सुबह के समय करें। इससे भोलेनाथ का आशीर्वाद मिलता है। नोट : ये उपाय मान्यताओं पर आधारित हैं। टाइम्स नाउ नवभारत इनकी पुष्टि नहीं करता है।