सितंबर में जन्मे लोगों में होती हैं ऐसी खूबियां, जिससे हर कोई हो जाता है इनका मुरीद

September Born People Personality: ज्योतिष अनुसार व्यक्ति जिस महीने में पैदा हुआ है उससे भी उसके व्यक्तित्व और स्वभाव के बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है। सितंबर का महीना शुरू होने को है ऐसे में जानिए सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं।

01 / 07
Share

सितंबर में जन्मे लोग कैसे होते हैं?

सितंबर में जन्मे लोग बेहद अनुशासन प्रिय होते हैं। इन्हें कोई भी काम योजनाबद्ध तरीके से करना पसंद होता है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म भी सितंबर की 17 तारीख को हुआ है। उनके कार्यों को देख भी इस बात का साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सितंबर में जन्मे लोग हर कार्य के लिए एक योजना बनाते हैं और फिर उस पर अमल करने की पूरी कोशिश भी करते हैं। इस महीने में जन्मे लोगों के पास प्लान बी हमेशा तैयार रहता है। चलिए जानते हैं सितंबर में जन्में लोगों की खासियत।

02 / 07
Share

बुद्धिमान और मेहनती

सितंबर में जन्मे लोग बेहद बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। इनके ये दो विशेष गुण इन्हें हर काम में सफलता दिलाते हैं।

03 / 07
Share

समस्याओं का हल निकालने में माहिर

सितंबर में जन्मे लोग किसी भी समस्या का हल तर्क और विवेक के साथ निकालने में माहिर होते हैं। ये किसी भी परिस्थिति का सही आकलन करने में सक्षम होते हैं।

04 / 07
Share

अच्छे मार्गदर्शक

ये लोगों का मार्गदर्शन करने में भी माहिर होते हैं। दूसरे लोग इनसें सलाह लेना पसंद करते हैं।

05 / 07
Share

काम के प्रति वफादार

ये अपने काम के प्रति काफी समर्पित होते हैं। ये अपने करियर को शिखर पर ले जाते हैं। इन्हें किसी भी काम में शॉर्टकट लेना पसंद नहीं होता।

06 / 07
Share

स्वास्थ्य पर देते हैं विशेष ध्यान

ये अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखते हैं। खान-पान के ज्यादा शौकीन नहीं होते। एक स्वस्थ जीवन जीते हैं।

07 / 07
Share

इमोशनल

सितंबर में जन्मे लोग भले ही दूसरोंं को सामने से बेहद मजबूत और कठोर दिल के दिखाएं लेकिन वास्तव में ये इमोशनल और कोमल दिल के होते हैं। किसी का दुख इनसें देखा नहीं जाता।