30 दिसंबर को इन पांच चीजों के दान से चमक उठेगी किस्मत, हर काम में मिलेगी सफलता

Somvati Amavasya December 2024: 30 दिसंबर को सोमवती अमावस्या मनाई जाएगी। सनातन धर्म में इस अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। जानिए इस दिन किन चीजों का दान होता है सबसे ज्यादा शुभ।

सोमवती अमावस्या दान
01 / 06

सोमवती अमावस्या दान

30 दिसंबर को साल 2024 की आखिरी अमावस्या पड़ रही है। ये सोमवती अमावस्या होगी। इस दिन कई श्रद्धालु व्रत रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सोमवती अमावस्या पर कुछ चीजों के दान से आपकी किस्मत चमक सकती है। चलिए जानते हैं अमावस्या पर किए जाने वाले कुछ खास दान के बारे में।

अन्न दान
02 / 06

अन्न दान

सोमवती अमावस्या के दिन आप अन्न का दान करें। इस दान से आपके पितर खुश होंगे और तृप्त होकर आपको आशीर्वाद देंगे। इस दिन आप जौ, चावल, गेहूं, तिल आदि अन्न का दान कर सकते हैं।

वस्त्र दान
03 / 06

वस्त्र दान

सोमवती अमावस्या पर देवों की कृपा पाने के लिए आपको वस्त्रों का दान जरूर करें। इस दिन लाल, पीले, हरे रंग के वस्त्रों का दान शुभ होता है।

चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान
04 / 06

चंद्रमा से जुड़ी चीजों का दान

सोमवती अमावस्या का संबंध चंद्रमा से है। इसलिए आप सोमवती अमावस्या के दिन चंद्रमा से जुड़ी वस्तुएं जैसे फेद वस्त्र, चावल, दही, चांदी, खीर, मोती, मिश्री आदि का दान कर सकते हैं।

गाय दान
05 / 06

गाय दान

सोमवती अमावस्या पर गाय का दान शुभ माना जाता है। गरुड़ पुराण के अनुसार, गाय का दान करने से आत्मा को वैतरणी नदी पार करने में मदद मिलती है।

धार्मिक पुस्तक का दान
06 / 06

धार्मिक पुस्तक का दान

सोमवती अमावस्या के दिन आप धार्मिक पुस्तकों का दान कर सकते हैं। कहते हैं ऐसा करने से ऋषि ऋण से मुक्ति मिलती है।

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!

© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited