राजयोग लेकर पैदा होती हैं ऐसी लड़कियां, जिनके चेहरे के इन हिस्सों पर होते हैं तिल

राजयोग वो शुभ योग है जिसमें व्यक्ति अपने अच्छे कर्मों का शुभ फल पाता है। ज्योतिष शास्त्र की मानें तो कुछ लड़कियां राजयोग के साथ ही पैदा होती हैं। जानिए ये कौन सी लड़कियां हैं।

01 / 07
Share

चेहरे के भाग्यशाली तिल

सामुद्रिक शास्त्र अनुसार शरीर पर मौजूद हर एक तिल का कुछ न कुछ मतलब जरूर होता है। इनमें से कुछ तिल भाग्यशाली माने जाते हैं तो कुछ अशुभ परिणाम देने वाले होते हैं। आज यहां हम जानेंगे महिलाओं के चेहरे के लकी तिलों के बारे में।

02 / 07
Share

नाक पर तिल

जिन लड़कियों के नाक के आगे वाले हिस्से पर तिल होता है ऐसी लड़कियां अत्यंत सौभाग्यशाली मानी जाती हैं। इनके जीवन में सुख-सुविधाओं की कभी कमी नहीं होती।

03 / 07
Share

माथे पर तिल

जिन लड़कियों के माथे पर तिल होता है वे किस्मत की बेहद धनी मानी जाती हैं। इनके जीवन में हमेशा सुख-सुविधाएं बनी रहती हैं।

04 / 07
Share

बाएं गाल पर तिल

जिन स्त्रियों के बाएं गाल पर तिल होता है वे भी बेहद ही शुभ मानी जाती हैं। ऐसी महिलाओं को सौभाग्यशाली संतान की प्राप्ति होती है।

05 / 07
Share

दाएं गाल पर तिल

जिन स्त्रियों के दाएं गाल पर तिल होता है वे धनवान होती हैं। कहते हैं इनके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

06 / 07
Share

आंखों में तिल

जिन महिलाओं की दोनों आंखों के बीच में तिल होता है उनके जीवन ऐशोआराम में व्यतीत होता है।

07 / 07
Share

आंख के ऊपर तिल

जिन महिलाओं की दाहिनी आंख के ऊपर तिल होता है उनका जीवन सुख में बीतता है।