सालों इंतजार के बाद दिखता है 'सुपर ब्लू मून', जानिए कैसे लगता है, इसका क्या प्रभाव पड़ता है

Super Moon Blue Moon 2024: आज श्रावण पूर्णिमा है और इस दिन रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है। हर पूर्णिमा पर चंद्रमा पूर्ण रूप में दिखाई देता है। लेकिन 19 अगस्त का चंद्रमा खास होने वाला है। जानिए आज दिखने वाले सुपर ब्लू मून की खासियत।

01 / 07
Share

सुपर ब्लू मून क्या होता है

Super Blue Moon 2024: आज यानी 19 अगस्त 2024 को रक्षाबंधन के दिन सुपर ब्लू मून दिखने जा रहा है। इस दौरान चंद्रमा नीला दिखाई देगा और खास बात ये है कि आज का चांद बाकी दिनों के हिसाब से 30 प्रतिशत ज्यादा चमकीला होगा। इस खूबसूरत नजारे को लोग खुली आंखों से देख सकेंगे। जानिए कैसा दिखेगा सुपर ब्लू मून और ये कैसे लगता है।

02 / 07
Share

क्या है ब्लूमून, क्या चांद का रंग बदलता है

ब्लूमून नाम से कई लोग ऐसा सोचते हैं कि इस दौरान चांद नीला हो जाता है। लेकिन ऐसा नहीं है। खगोल वैज्ञानिकों के अनुसार जब एक माह में दो पूर्णिमा या तीन माह में चार पूर्णिमा पड़ती हैं तो इस घटना को ब्लू मून कहते हैं।

03 / 07
Share

सालों बाद दिखता है ऐसा सुपरमून

​इस बार तीन माह के एक मून सीजन में चार पूर्णिमा पड़ रही हैं। विद्वानों अनुसार कई वर्ष के अंतराल में एक ही बार ऐसा संयोग बनता है। सुपर ब्लू मून की दुर्लभ घटना में कई बार 10 से 20 साल तक का समय भी लग जाता है।​

04 / 07
Share

सुपर ब्लू मून का प्रभाव

सुपर ब्लू मून के समय चांद कुंभ राशि में होगा। कुंभ राशि का चांद लोगों को ज्यादा भावनात्मक बनाएगा। इस दौरान परिवर्तन के अवसर प्रदान होंगे। नए रास्ते खुलेंगे।

05 / 07
Share

19 अगस्त को कैसा दिखेगा चांद

इस रात चंद्रमा पृथ्वी के सबसे ज्यादा निकट होने से ज्यादा बड़ा और चमकीला नजर आएगा। इसलिए ही इसे सुपरमून कहा गया है।

06 / 07
Share

आज पृथ्वी से कितनी दूरी पर होगा चांद

19 अगस्त को चांद पृथ्वी से अपनी सर्वाधिक दूरी के मुकाबले लगभग 41,985 किमी ज्यादा नजदीक होगा। इसलिए बाकी पूर्णिमा के मुकाबले आज चांद 14 फीसदी बड़ा और 30 फीसदी ज्यादा चमकीला नजर आएगा।

07 / 07
Share

अगला ब्लू सुपर मून कब होगा

19 अगस्त के बाद सीजनल ब्लू मून का संयोग मई 2027 में बनेगा। यानी आज के बाद आपको इस अद्भुत नजारे को देखने के लिए 2 से 3 साल का इंतजार करना होगा।