Hariyali Teej पर करें इन चीजों का दान, मां पार्वती से मिलेगा सुख सौभाग्य का आशीर्वाद

Hariyali Teej Daan List: किसी भी व्रत त्योहार पर किया गया दान शुभ माना जाता है। इसी तरह हरियाली तीज पर भी दान करने की परंपरा है। माना जाता है कि इस तरह मां पार्वती अपने भक्तों को सुख और सौभाग्य का आशीर्वाद देती हैं। यहां जानें कि सावन मास की हरियाली अमावस्या पर क्या दान कर सकते हैं।

01 / 06
Share

दान की परंपरा

हरियाली तीज को सावन मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है। 2023 में हरियाली तीज का पर्व 19 अगस्त दिन शनिवार को है। हर व्रत त्योहार की तरह हरियाली तीज पर भी दान करने की परंपरा है।

02 / 06
Share

चावल का दान

हरियाली तीज पर चावल दान करना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दान से जीवन में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और खुशी व समृद्धि आती है।

03 / 06
Share

गेहूं का दान

हरियाली तीज पर गेहूं का दान करना सोने के दान के बराबर माना गया है। अगर घर में गेहूं न हो तो आप आटा भी दान कर सकती हैं।

04 / 06
Share

वस्त्र दान

हरियाली तीज का व्रत करने वाली महिलाओं को वस्त्र दान जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि इससे ग्रहों की दशा में सुधार आता है।

05 / 06
Share

श्रृंगार का सामान

हरियाली तीज पर सुहाग से जुड़ी चीजों का दान अत्यंत शुभ माना गया है। मान्यता है कि इससे मां पार्वती से पति की लंबी आयु और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है।

06 / 06
Share

फलों का दान

हरियाली तीज पर फलों को दान में जरूर दें। माना जाता है कि ये भविष्य में शुभ फल लेकर आता है।