भगवान गणेश जी को प्रिय हैं ये राशियां, बरसती है हमेशा कृपा

ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों के बारे में विस्तार से बताया गया है। हर राशि का अपना अलग- अलग महत्व होता है। राशियों के द्वारा व्यक्ति के स्वभाव और व्यवहार का पता लगाया जा सकता है। 12 राशियों में से कुछ राशियां ऐसी होती है जो बप्पा को बहुत ही प्रिय है।

01 / 05
Share

ज्योतिष शास्त्र में कुछ ऐसी राशियां होती हैं जो भगवान गणेश को बहुत प्रिय है। इन राशियों पर भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है। इन राशि वालों के सारे बिगड़े काम बप्पा के आशीर्वाद से बनते हैं। आइए जानें भगवान गणेश की प्रिय राशियों के बारे में।

02 / 05
Share

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह होते हैं और इस राशि के लोग साहसी होते हैं। इस राशि के लोगों पर भगवान गणेश की कृपा हमेशा बनी रहती है। गणेश जी की कृपा से इस राशि वालों के सारे काम बन जाते हैं।

03 / 05
Share

कन्या राशि

कन्या राशि में व्यापार के दाता बुध देव उच्च के होते हैं। इस राशि के स्वामी बुध देव और आराध्य भगवान गणेश हैं। इस राशि के ऊपर गणेश जी की आशीर्वाद सदा बना रहता है।

04 / 05
Share

मिथुन राशि

भगवान गणेश के प्रिय राशि में से एक राशि मिथुन भी है। इन पर भी भगवान गणेश की मेहरबानी सदा रहती है। इनके सारे काम बनते हैं।

05 / 05
Share

मकर राशि

मकर राशि के जातक पर भगवान गणेश की विशेष कृपा रहती है। बप्पा की कृपा से जातक के कारोबार में तरक्की होती है और नौकरी में भी तरक्की मिलती है।