Tula Sankranti Daan: तुला संक्रांति के दिन इन चीजों का करें दान, बनेगा हर काम

Tula Sankranti Daan: सनातन धर्म में तुला संक्रांति का विशेष महत्व माना जाता है। इस साल तुला संक्रांति 17 अक्टूबर को मनाई जा रही है। यहां हम आपको बताएंगे तुला संक्रांति पर आप किन चीजों का दान करने से सूर्य देव की विशेष कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

01 / 06
Share

तुला संक्रांति पर क्या दान करें

जब सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करते हैं तब तुला संक्रांति मनाई जाती है। 2024 में ये संक्रांति 17 अक्टूबर को मनाई जा रही है। इस दिन तुला संक्रांति का पुण्य काल 06:23 AM से 11:41 AM तक रहेगा। तो वहीं महा पुण्य काल 06:23 AM से 09:47 AM तक रहेगा। चलिए आपको बताते हैं तुला संक्रांति पर किन चीजों का दान करना चाहिए।और पढ़ें

02 / 06
Share

शक्कर

तुला संक्रांति पर शक्कर दान करने से रिश्तों में मिठास आएगी। आर्थिक स्थिति सुधरेगी।

03 / 06
Share

चावल

तुला संक्रांति के दिन चावल का दान करने से शुक्र और सूर्य ग्रह मजबूत होगा। जिससे आपकी सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।और पढ़ें

04 / 06
Share

गेहूं

तुला संक्रांति के दिन गेहूं का दान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार लाएगा।

05 / 06
Share

गुड़

तुला संक्रांति के दिन गुड़ का दान भी बेहद शुभ माना जाता है। इससे आपके सारे काम बनने लगेंगे।

06 / 06
Share

भोजन का दान

तुला संक्रांति के दिन जितना हो सके जरूरतमंदों को भोजन कराएं। इससे आपके जीवन में कभी किसी चीज की कमी नहीं होगी।और पढ़ें