Vastu Tips For Dustbin: घर की इस दिशा में भूलकर भी न रखें कूड़ेदान, मां लक्ष्मी की कृपा के लिए यहां डस्टबिन रखना है शुभ
वास्तु शास्त्र में हर चीज को लेकर नियम बताए गए हैं। घर की किस दिशा में कौन सा सामान कहां रहना चाहिए, इससे इंसान के जीवन पर काफी प्रभाव पड़ता है। आइए, जानते हैं वास्तु के नियम के अनुसार किस दिशा में रखना चाहिए कूड़ेदान।

घर के कुड़ेदान से जुड़े वास्तु नियम
अगर कोई व्यक्ति आर्थिक समस्याओं से जूझ रहा है तो इसके लिए वास्तु शास्त्र में इससे जुड़ी कुछ टिप्स बताई गई हैं। घर में मौजूद चीजों की दिशा को ठीक करके आप इस तरह की समस्याओं से निजात पा सकते हैं। आइये आज डस्टबिन यानी कूड़ेदान से जुड़े वास्तु टिप्स के बारे में जानते हैं।

इस दिशा में न रखें
वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि डस्टबिन को कभी भी घर के अंदर उत्तर पूर्व दिशा में नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर के सदस्यों के मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। साथ ही घर के मुखिया को भी तनाव से गुजरना पड़ सकता है।

घर के विकास में बाधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में डस्टबिन नहीं रखना चाहिए। इससे घर में रहने वाले लोगों में निराशा फैलने लगती है। इससे घर के सदस्यों के विकास में बाधा आती है। इसके साथ ही उत्तर दिशा में रखा डस्टबिन नौकरी और करियर के बेहतर अवसरों में भी कमी ला सकता है।

घर से बाहर नहीं
कूड़ेदान कभी भी घर से बाहर नहीं होना चाहिए। बल्कि इसे हमेशा घर के अंदर ही रखना चाहिए। इसके अलावा वास्तु शास्त्र में डस्टबिन के लिए दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा को शुभ माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कूड़ेदान को उत्तर-पश्चिम दिशा में रखने से कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।

मंदिर के पास
आजकल बहुत से लोग दीवार पर लकड़ी का मंदिर लगाते हैं। ऐसे में आपको ध्यान रखना चाहिए कि आप मंदिर के नीचे डस्टबिन न रखें। इसके अलावा जिस कमरे में आपका पूजा घर है, आपको वहां भी डस्टबिन रखने से बचना चाहिए। ऐसा करने से माता लक्ष्मी की कृपा आप पर नहीं बरसती क्योंकि माता लक्ष्मी उस घर में वास नहीं करतीं, जहां पर कूड़ा फैला रहता है।

दक्षिण-पूर्व दिशा
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर आप डस्टबिन को घर की दक्षिण-पूर्व दिशा की ओर रखते हैं तो आपको धन संचय करने में परेशानी होगी। ऐसा करने से घर में जमा धन भी धीरे-धीरे खत्म हो जाएगा और घर के सदस्यों पर कर्ज का बोझ बढ़ सकता है।

शुभ दिशा
कूड़ेदान को हमेशा घर के दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। दक्षिण-पश्चिम दिशा विसर्जन के लिए है इसलिए इस दिशा में डस्टबिन रखना अच्छा रहता है। इसके साथ ही डस्टबिन को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है।

कितनी है IPL की मौजूदा ब्रांड वैल्यू, हो सकता है बड़ा इजाफा

IPL 2025 में जीत के बावजूद इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB

चाय पीने के शौकीन दें ध्यान, इस समय चाय पीने से पेट में बनता है तेजाब, पीते ही बनेंग गैस-कब्ज के मरीज

Stars Spotted Today: एयरपोर्ट पर कूल लुक में स्पॉट हुईं सुहाना खान-दिशा पाटनी, फैंस से मिले अमिताभ बच्चन

IPL 2025 में आरसीबी नहीं ये टीम बनी सिक्सर चैंपियन

INDA vs ENG LIONS Day 3 Highlights: मजबूत स्थिति में इंडिया-ए, खलील अहमद ने जड़ा विकेटों का चौका, ईश्वरन ने खेली कप्तानी पारी

French Open 2025: कार्लोस अल्कराज बने फ्रेंच ओपन चैंपियन, रिकॉर्ड 5 घंटे 29 मिनट लंबे फाइनल में यानिक सिनर को दी मात

Corona Virus : कोरोना बढ़ा रहा टेंशन, दिन दूनी रात चौगुनी हो रही मरीजों की संख्या! एक्टिव केस 6 हजार पार

क्या शांति वार्ता से पीछे हटा यूक्रेन? सैनिकों के अवशेषों की अदला-बदली पर नहीं दिया अपडेट; रूस कर रहा इंतजार

Crime: गुजरात में पति-पत्नी और बेटे ने नर्मदा में लगाई छलांग, साहूकारों ने कर रखा था जीना हराम
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited