Vastu Upay: बेचैनी को शांत कर देंगे वास्तु के ये महाउपाय, थम जाएंगे मन के समंदर में हिलोरें मारते परेशानी वाले विचार
Vastu Tips for Restless Mind: वास्तु शास्त्र के अनुसार वस्तुओं का उनके निर्धारित स्थान पर होना जरूरी होता है। इन्हें गलत दिशा में रखने से वास्तु दोष लगता है, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी वास्तु टिप्स बताएंगे जिससे आप अपने अशांत मन को शांत कर सकते हैं।

बेचैन मन के लिए वास्तु टिप्स
घर की ऊर्जा पर वास्तु का गहरा प्रभाव पड़ता है। इससे शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के स्वास्थ्य को लाभ या नुकसान पहुंच सकता है। इस नाते अगर आपका मन हर समय परेशान रहता है तो वास्तु शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। चलिए जानते हैं इनके बारे में।

मंदिर की सही दिशा
घर में पूजा स्थल उत्तर-पूर्व यानी कि ईशान कोण की दिशा में होना उचित माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है और मन शांत रहता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर-पूर्व की दिशा को बेहद शुभ माना जाता है क्योंकि इस दिशा में सभी देवी-देवताओं का वास होता है।

सोने की दिशा बदलें
वास्तु के अनुसार, सोते समय अपने सिर को दक्षिण दिशा में रखना चाहिए। इससे नींद अच्छी आती है और मानसिक तनाव कम होता है। इसके अलावा सिर को पूर्व दिशा में रखकर सोना भी फायदेमंद माना जाता है। इससे व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और जीवन में शांति बनी रहती है।

दीवारों का रंग
दीवारों पर करवाया गया रंग भी मानसिक तनाव का कारण बन सकता है। घर की दीवारों के लिए हमेशा हलके रंग चुनने चाहिए जैसे कि सफेद, हल्का नीला या हल्का हरा। गहरे और चमकीले रंग मानसिक अशांति को और भी बढ़ा सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि ये सभी रंग ऊर्जा और सकारात्मकता को बढ़ाने में सहायक हो सकते हैं।

पानी की चीजों का स्थान
घर में पानी से संबंधित चीजें जैसे कि एक्वेरियम या पानी से भरे पात्र उत्तर-पूर्व की दिशा में रखना शुभ माना जाता है। ये मानसिक शांति और धन-समृद्धि लाने में मदद कर सकता है। पानी को घर के उत्तर या ईशान कोण में रखने से घर-संसार में समृद्धि और शांति बनी रहती है।

शंख और घंटी बजाएं
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शंख और घंटी की ध्वनि नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है और मानसिक शांति देती है। सुबह-शाम घर में इनका प्रयोग करना सही माना जाता है। घर में हलके और मधुर संगीत का प्रभाव भी सकारात्मक हो सकता है।

जीता हुआ मैच हारा भारत, शर्मनाक हार पर क्या बोले शुभमन गिल, इनको बताया जिम्मेदार

अवनीत कौर ने बोल्ड अंदाज से सोशल मीडिया पर मचाया तहलका, कर्वी फिगर फ्लॉन्ट कर बढ़ाई फैंस की धड़कनें

PM Kisan Yojana: तो इसलिए देरी से आएगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त, जानिए कारण

मुगलों से सीखा मिलिंद सोमन ने जवान रहने का तरीका, लंच या डिनर 1 बार जरूर खाते हैं ये 1 चीज

गुस्से में बुरी भाषा भी बोल जाते हैं इस मूलांक के लोग, मगर जन्म से शुरू हो जाता है इनका राजयोग

संजय कपूर की तीसरी पत्नी ने करिश्मा कपूर की शादी को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा-"पारंपरिक नहीं थी..."

‘Sitaare Zameen Par’ box office collection day 5: आमिर खान की फिल्म को वीक डेज का भी मिला फायदा, जानिए पांचवें दिन कितनी हुई कमाई

Viral Post: 12 साल की उम्र में निगल लिया था टूथब्रश, 52 साल तक आंत में फंसा रहा, वायरल हुई शख्स की कहानी

आज लॉन्च होगा Axiom-4 मिशन, शुभांशु शुक्ला पर पूरे देश की नजरें, अंतरिक्ष पहुंचकर रचेंगे इतिहास

Delhi Weather: दिल्ली की दहलीज पर मानसून, अलर्ट के बाद भी बारिश नदारद, उमस से हुआ बुरा हाल
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited