Vastu Tips for Home: सुख, शांति और समृद्धि के लिए मान लें वास्तु के ये नियम, जीवन बन जाएगा खुशहाल
Vastu Tips for Home (घर के लिए वास्तु टिप्स): घर तथा उसमें रहने वाले लोगों का शांत और सुखी रहना बेहद जरूरी होता है। घर की खुशहाली के लिए वास्तु अनुसार कुछ ऐसी चीजें रखी जा सकती है जिनसे घर में सकारात्मक ऊर्जाओं का संचार और अधिक बढ़ जाएगा। वास्तु शास्त्र एक ऐसी प्राचीन विद्या है जिसके द्वारा घर में वस्तुओं को रखने की दिशा निर्धारित की जाती है। वास्तु शास्त्र का पालन न करने से घर-संसार को वास्तु दोष लग सकता है और नकारात्मक ऊर्जाएं मजबूत हो सकती हैं। लेकिन ऐसी 7 चीजें हैं जिन्हें वास्तु के मुताबिक रखने से घर कई तरह के दोषों से मुक्त हो सकता है।

पीतल का पिरामिड
घर की उत्तर दिशा में पीतल से बना हुआ पिरामिड रखना वास्तु शास्त्र में शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा सबसे प्रमुख मानी जाती है जहां पर देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिशा में पीतल का पिरामिड रखने से व्यक्ति को आर्थिक संकटों से मुक्ति मिल सकती है, साथ ही उसके कार्य भी सिद्ध होंगे।

विंड चाइम
विंड चाइम वैसे तो बेहद आकर्षक होम डेकोर होता है, जो घर के दरवाजों और खिड़कियों की शोभा बढ़ाता है। लेकिन घर की दक्षिण दिशा में 6 रोड वाला विंड चाइम टांगा जाए तो ये जीवन पर कई सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। इससे जातक के करियर में स्थिरता बनी रहती है और सभी बाधाएं दूर होती हैं।

रॉक साल्ट का बाउल
घर के कोनों में सेंधा नमक से भरा हुआ कटोरा रखने से घर की नकारात्मक ऊर्जाएं दूर हो सकती है। सेंधा नमक नेगेटिव एनर्जी को हटाकर घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाता है। इससे जातक को शारीरिक और मानसिक कष्टों से भी मुक्ति मिल सकती है।

ग्रीन डायरी
मान्यताओं के अनुसार हरे रंग की डायरी में अपने करियर गोल के बारे में लिखकर उसे पूर्व दिशा में रखने से कार्यों का सफल होना संभव हो सकता है। हरा रंग सफलता और समृद्धि का रंग माना जाता है, जो की सकारात्मकता प्रदान करता है।

चांदी बाउल में पानी
ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार चांदी चंद्रमा की धातु होता है जो कि शीतलता और शांति से जुड़ा होता है। ऐसे में घर की उत्तर-पूर्व दिशा में चांदी के बाउल में पानी रखना दैवी शक्तियों को आकर्षित करता है। इससे घर के सदस्यों को मन की शांति मिल सकती है।

लाल रंग के होम डेकोर
घर की दक्षिण दिशा में लाल रंग की सजावटी चीजें रखने से करियर, बिजनेस और सामाजिक मान-प्रतिष्ठा पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। लाल रंग शुभता और प्रेम का प्रतिनिधित्व करता है। लाल रंग के होम डेकोर आपके घर के लिए अत्यंत ही लाभकारी हो सकते हैं।

उल्लू की मूर्तियां
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उल्लू को माता लक्ष्मी की सवारी बताया जाता है। घर की उत्तर-पूर्व दिशा में तीन उल्लू की मूर्तियां रखने से घर से बुरी शक्तियां दूर हो सकती हैं और साथ ही जातक को धन और संपत्ति की प्राप्ति हो सकती है।

मशीन से भी तेज काम करेगा आपका लिवर, बस जीवनशैली में शामिल कर लें ये आदतें, बॉडी डिटॉक्स में भी मिलेगा फायदा

किस स्कूल से पढ़े हैं भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली, जानें 10वीं में कितने थे नंबर

Top 7 TV Gossips: इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बढ़ाई एल्विश यादव की मुश्किलें, TV पर लौटेंगी मेघा चक्रवर्ती

फ्लॉप फिल्मों की नानी कही जाती हैं ये बॉलीवुड एक्ट्रेस, कास्टिंग करते हुए मेकर्स के भी कांप जाते हैं हाथ-पाँव

Stars Spotted Today: टेस्ट से संन्यास लेने के बाद अनुष्का संग एयरपोर्ट पहुंचे विराट कोहली, सिंपल लुक में नजर आईं कृति

न्यूक्लियर ब्लैकमेल अब नहीं सहेंगे, हमने अपने एक्शन को सिर्फ स्थगित किया है : PM Modi

सामंथा रुथ प्रभु ने लाइफ के बुरे दौर को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- 'मैं एक बार उस मोड़ पर पहुंच...'

RBSE Result 2025: राजस्थान बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट कब आएगा, जानें बीते साल कब जारी हुए नतीजे

आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, जवाब में हमने 100 आतंकियों को मौत के घाट उतारा: PM मोदी

Raid 2 की सफलता पर खुशी से झूमी वाणी कपूर, 100 करोड़ के कलेक्शन में एंट्री मारने पर कही ये बात
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited