Vastu Tips: घर की छत पर रख लें ये खास चीजें,दूर हो जाएगी सारी मुसीबत

वास्तु शास्त्र में हर जगह के लिए खास नियम और दिशा बताई गई है। घर में अगर वास्तु के अनुसार सामान रखा जाए तो उसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं हमें घर की छत पर क्या रखना चाहिए।

01 / 05
Share

Add a heading (1)

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की छत पर कोई भी फालतू सामान या कबाड़ नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में छत का काफी महत्व है। छत पर हम क्या रखते हैं इसका सीधा असर हमारे पूरे घर पर होता है, इसलिए छत पर कुछ भी रखने से पहले हमें वास्तु के नियम का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार हमें छत पर किन चीजों को रखना चाहिए।

02 / 05
Share

त्रिशूल

वास्तु शास्त्र की मान्यताओं के अनुसार, घर की छत पर त्रिशूल लगाने से व्यक्ति को काफी लाभ मिल सकते हैं। इसके लगाने से घर में सकारात्मकता आती है।

03 / 05
Share

सफेद फूल

छत पर पश्चिम दिशा में सफेद रंग के फूलों के पौधे लगाना शुभ होता है। ऐसा करने से बच्चों की रचनात्मक शक्ति का विकास होता है।

04 / 05
Share

पौधे लगा सकते हैं

आप अपने घर की छत पर वास्तु के अनुसार, पौधे लगा सकते हैं। जिसके अनुसार, उत्तर-पूर्व या फिर पूर्व दिशा में छोटे पौधे, जैसे तुलसी, गेंदा आदि लगाए जा सकते हैं।

05 / 05
Share

कबाड़

वास्तु के अनुसार घर की छत पर कबाड़ नहीं करना चाहिए। ये लगाना शुभ नहीं होता है। ऐसा करने से आपको आर्थिक तंगी की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।