अमीर लोग अपने घर में जरूर रखते हैं ये 7 शुभ चीजें, इसलिए मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में कई ऐसी चीजें बताई गई हैं जिन्हें घर में रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि हो सकती है। रईस लोग भी अपने घरों में ये 7 चीजें जरूर रखते हैं।

01 / 08
Share

अमीर लोग घर में जरूर रखते हैं ये शुभ चीजें

वास्तु की मानें तो घर में ये 7 चीजें रखने से किस्मत चमक जाती है। धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती। अक्सर अमीर लोगों के घरों में ये चीजें आसानी से देखने को मिल जाती है। इन चीजों का सीधा संबंध मां लक्ष्मी से माना जाता है। चलिए जानते हैं घर में किन चीजों को रखने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

02 / 08
Share

गोमती चक्र

गोमती नदी में एक चक्र की आकृति का पत्थर पाया जाता है जिसे गोमती चक्र के नाम से जाना जाता है। कहते हैं 11 गोमती चक्र पीले वस्त्रों में लपेटकर तिजोरी में रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

03 / 08
Share

कमलगट्टे की माला

कमलगट्टे की माला घर में अवश्य रखनी चाहिए। कहते हैं ये माला धन प्राप्ति के मार्ग खोलती है। अगर इस माला को फेरते हुए अपने इष्टदेव के नाम का 108 बार जाप किया जाए तो घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है।

04 / 08
Share

हंस जोड़ा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में हंस का जोड़ा रखने से चमत्कारिक लाभ मिलता है। इससे पति-पत्नी का रिश्ता भी मजबूत रहता है और भाग्य भी चमकता है।

05 / 08
Share

मोर पंख

घर में मोर के पंख को जरूर रखना चाहिए। कहते हैं इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है।

06 / 08
Share

सफेद पत्थर

कहते हैं जिस घर में अंडाकार सफेद रंग का पत्थर होता है वहां लक्ष्मी जी की विशेष कृपा बरसती है।

07 / 08
Share

पिरामिड

घर में पिरामिड रखने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही आसपास का माहौल भी हमेशा सकारात्मक बना रहता है।

08 / 08
Share

कर्पूर

वास्तु अनुसार घर में कर्पूर जलाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। जिससे घर में सुख-शांति बनी रहती है।