करोड़पति लोगों के घर में जरूर होती हैं ये 7 मूर्तियां, इसलिए मेहरबान रहती हैं मां लक्ष्मी

Lucky Statue For Home: अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं तो वास्तु शास्त्र द्वारा बताई गई ये मूर्तियां घर में जरूर रखें। इससे आपके घर में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होगी। अमीर लोगों के घरों में ये मूर्तियां जरूर देखने को मिलती हैं।

अमीर लोग घर में जरूर रखते हैं ऐसी मूर्तियां
01 / 08

अमीर लोग घर में जरूर रखते हैं ऐसी मूर्तियां

करोड़पति लोग अपने घरों में 7 विशेष प्रकार की मूर्तियां जरूर रखते हैं। वास्तु की मानें तो ये मूर्तियां किस्मत चमकाने का काम करती हैं। इन मूर्तियों के घर में रहने से धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती। चलिए आपको बताते हैं अमीर लोग अपने घर में कौन सी 7 मूर्तियां जरूर रखते हैं।

हाथी की मूर्ति
02 / 08

हाथी की मूर्ति

मान्यताओं अनुसार हाथी पर देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद होता है। माना जाता है कि घर में हाथी की मूर्ति रखने से हमेशा सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और आमदनी भी बढ़ती है। घर में पीतल, तांबे या फिर चांदी के हाथी की मूर्ति रखनी चाहिए। (यह भी पढ़ें- शरद पूर्णिमा 2024 पर खीर रखने का समय)

कछुए की मूर्ति
03 / 08

कछुए की मूर्ति

देवी लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करोड़पति लोग अपने घर में किसी भी धातु का बना कछुआ जरूर रखते हैं। वास्तु के अनुसार कछुए की मूर्ति घर पर रखने से बिजनेस बढ़ता है।

कामधेनु गाय की मूर्ति
04 / 08

कामधेनु गाय की मूर्ति

कामधेनु गाय को सभी मनोकामनाओं की पूर्ति करने वाली गाय माना जाता है। कहते हैं जिस घर में कामधेनु गाय की मूर्ति होती है वहां धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती।

पिरामिड
05 / 08

पिरामिड

घर में क्रिस्टल या धातु का पिरामिड रखने से नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। कहते हैं किराये के घर में धातु का पिरामिड रखने से अपना आशियाना बनाने का सपना पूरा हो जाता है।

उल्लू की मूर्ति
06 / 08

उल्लू की मूर्ति

करोड़पति लोगों के घर में उल्लू की मूर्ति भी जरूर देखने को मिल जाती है। उल्लू को लक्ष्मी जी का वाहन माना जाता है। इसलिए जिस घर में उल्लू की मूर्ति होती है वहां आमदनी तेजी से बढ़ती जाती है।

गणेश जी की मूर्ति
07 / 08

गणेश जी की मूर्ति

करोड़पति लोग अपने घर के प्रवेश द्वार पर गणेश जी की मूर्ति जरूर रखते हैं। इसके पीछे कारण यह है कि गणेश जी को विघ्नहर्ता और प्रथम देवता के रूप में पूजा जाता है। इनकी मूर्ति घर के मुख्य द्वार के पास रखने से घर में सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।

देवी लक्ष्मी की मूर्ति
08 / 08

देवी लक्ष्मी की मूर्ति

वास्तु अनुसार कारोबार या तिजोरी के पास देवी लक्ष्मी की मूर्ति रखने से धन-धान्य में वृद्धि होती है।(डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। timesnowhindi.com इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता है। इसलिए किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की राय जरूर लें।)और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited