Wall Colour Vastu: किसा दिशा की दीवार पर होना चाहिए कौन सा रंग, जानिए क्या हैं इसके वास्तु नियम
Wall Colour according to Vastu: वास्तु शास्त्र के अनुसार, हमारे घर की दीवारों का रंग न केवल आकर्षण का केंद्र होता है बल्कि ये सकारात्मक ऊर्जा को भी बढ़ा सकता है। ऐसे में सही रंगों का चयन करके हम अपने जीवन में सुख-समृद्धि, शांति और सफलता ला सकते हैं।

दीवारों का रंग
वास्तु शास्त्र में रंगों का गहरा महत्व बताया गया है। प्रत्येक दिशा एक विशेष तत्व और ऊर्जा से जुड़ी होती है इस नाते दिशा के अनुसार सही रंग चुनना या करवाना अत्यंत ही आवश्यक हो जाता है। अगर दीवारों का रंग वास्तु के अनुसार नहीं होता है तो ये घर-संसार पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है। चलिए वास्तु के अनुसार दीवारों का रंग।

उत्तर दिशा
उत्तर दिशा को जल तत्व का प्रतीक माना जाता है और मान्यताओं के मुताबिक ये भगवान कुबेर की दिशा मानी जाती है। ये दिशा करियर, व्यापार और वित्तीय उन्नति से जुड़ी होती है। इस दिशा के लिए नीला या हरा सही माना जाता है। इससे घर में शीतलता, शांति और स्थिरता बनी रहती है।

पूर्व दिशा
वास्तु मान्यताओं के अनुसार पूर्व दिशा सूर्य का प्रतीक होती है, जिसे जीवन ऊर्जा का स्रोत माना जाता है। इस दिशा का संबंध स्वास्थ्य, आत्मविश्वास और नई संभावनाओं से होता है। इस दिशा की दीवारों के लिए हल्का हरा या सफेद रंग शुभ हो सकता है। ये दोनों रंग ताजगी और नई सोच को जन्म देते हैं।

दक्षिण दिशा
दक्षिण दिशा अग्नि तत्व से संबंधित होती है और ये उर्जा, आत्मविश्वास तथा महत्वाकांक्षा को दर्शाती है। इस दिशा की दीवारों में लाल, नारंगी या गुलाबी रंग करवाना अच्छा माना जाता है। लाल रंग शक्ति और साहस का प्रतीक होता है वहीं नारंगी रंग रचनात्मकता और आत्मविश्वास को बढ़ाता है। साथ ही गुलाबी रंग प्रेम और सौहार्द्र का प्रतिनिधित्व करता है।

पश्चिम दिशा
पश्चिम दिशा जल और वायु तत्व से जुड़ी होती है और इसे स्थिरता, आत्मचिंतन और आध्यात्मिकता से संबंधित माना जाता है। इस दिशा की दीवारों के लिए नीला या सफेद रंग उचित माना जाता है। जहां नीला रंग गहराई और स्थिरता प्रदान करता है वहीं सफेद रंग जीवन में संतुलन और शांति लाता है। इस दिशा में बहुत गहरे या अत्यधिक चमकीले रंगों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।

स्वास्थ्य और करियर में सुधार
वास्तु शास्त्र में दीवारों के रंगों का सही चयन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। सही दिशा में सही रंग का उपयोग करने से न केवल मानसिक शांति और समृद्धि प्राप्त होती है, बल्कि व्यक्ति के स्वास्थ्य, संबंध और करियर में भी सुधार हो सकता है।

MBA और MBS में क्या है अंतर, जानें सैलरी के मामले में कौन है नंबर 1

काजोल की फिल्म MAA में ये एक्ट्रेस निभाती लीड रोल तो मालामाल हो जाते मेकर्स, दिल दहलाने वाली एक्टिंग से कंपावा देती रूह

GHKKPM 7 Maha Twist: सच बाहर आते ही कोमा में जाएगा नील, सवि को मनहूस बताकर खरी-खोटी सुनाएगी लीना

पति का मिला साथ तो 2 साल के बच्चे की मां बनी IAS, UPSC में 80वीं रैंक लाकर रचा इतिहास

चीन के इन 2 हथियारों से क्यों डर रही दुनिया? एक मच्छर जितना छोटा तो दूसरा ठप कर देगा बिजली व्यवस्था

Varanasi Murder: वाराणसी में छात्रा की हत्या, संदिग्ध हालात में मिला शव

बिहार में बाढ़ का खतरा! लगातार बढ़ रहा गंगा का जलस्तर, बक्सर से भागलपुर तक अलर्ट

HDB Financial Share Price: लिस्टिंग के बाद एचडीबी के शेयरों में तेजी जारी, दूसरे दिन 3.31% की बढ़त

ये हैं दुनिया की 4 खूबसूरत जगहें जहां हवाओं में तैरता है रोमांस, हनीमून मनाने दुनिया भर से आते हैं कपल्स

बारिश के मौसम में बाल क्यों झड़ते हैं? जान लें हेयरफॉल कंट्रोल करने के घरेलू टिप्स
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited