इस सप्ताह इन 5 राशि वालों को मिल सकता है धोखा, नहीं रहे सतर्क तो हो जाएगी बड़ी दुर्घटना
Weekly Rashifal 10 June To 16 June 2024: जून महीने का नया सप्ताह कुछ राशि वालों के लिए बेहद कष्टदायी साबित होने वाला है। इन राशियों के लोगों को किसी अपने से धोखा मिलने के प्रबल आसार हैं। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

इस सप्ताह ये 5 राशियां रहें सतर्क
Weekly Rashifal: इस सप्ताह शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर करने जा रहा है। तो वहीं 14 जून को बुध भी मिथुन राशि में प्रवेश कर जायेगा। 15 जून को सूर्य देव भी इस राशि में प्रवेश कर लेंगे। ऐसे में स्पष्ट है कि इस सप्ताह सूर्य, बुध और शुक्र की मिथुन राशि में युति होने जा रही है। इस युति का जहां कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा तो वहीं कुछ राशियां ऐसी भी हैं जिन्हें इस युति से नुकसान होने की संभावना रहेगी। चलिए जानते हैं ये सप्ताह किन राशियों के लिए अनलकी साबित होगा।

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए जून का नया सप्ताह थोड़ा मुश्किल हो सकता है। किसी पर भी आसानी से भरोसा कर लेने की आदत आपको परेशानी में डाल सकती है। कोई अपना आपको धोखा देने वाला है ऐसे में सतर्क रहें।

कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी ये सप्ताह परेशानी भरा रहने वाला है। आर्थिक मामलों में किसी से धोखा मिल सकता है। निवेश सोच समझकर करें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के लोग बेहद समझदार माने जाते हैं। ये किसी पर भी जल्दी से भरोसा नहीं करती लेकिन इस सप्ताह के सितारे आपके साथ विश्वासघात होने के संकेत दे रहे हैं। ऐसे में आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत होगी।

वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को भी इस हफ्ते सतर्क रहना होगा। करियर से लेकर लव लाइफ तक में धोखा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति काफी खराब रह सकती है। धोखे से धन हानि होने के प्रबल आसार हैं।

कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले लोग मन के साफ होते हैं किसी की भी बातों में बेहद जल्दी आ जाते हैं। इस सप्ताह आपको ऐसे लोगों से सतर्क रहना होगा जो आपके मुंह पर बहुत अच्छे बनते हैं। क्योंकि इस हफ्ते के सितारे और आपके किसी बेहद करीब व्यक्ति से धोखा मिलने के संकेत दे रहे हैं।

सुरेश रैना ने बताया कौन है IPL 2025 की सबसे मजबूत टीम

मध्य प्रदेश में बिछेगा एयरपोर्ट का जाल, CM मोहन यादव ने बता दिया पूरा प्लान; हर 200 KM में होगी ये सुविधा

पिछले 1.5 साल से आमिर खान छुप-छुपकर लड़ा रहे थे गौरी स्प्रेट से इश्क, सिर्फ इन 7 लोगों से मिलवाया था

कनाडा में AI कोर्स करने के लिए देखें टॉप-4 यूनिवर्सिटीज, एक भी लिया एडमिशन तो सेट है करियर

Uttarakhand: अबीर-गुलाल संग और निखरे लोक संस्कृति के रंग, CM आवास में समृद्धि और एकता के हुए दर्शन

Happy Holi 2025 Wishes in Hindi: रंग बरसे, भीगे चुनर वाली...यहां देखें होली के बेस्ट विशेज, कोट्स, मैसेज

Aaj Ka Rashifal 14 March 2025: होली पर रहेगा ग्रहों का खास संयोग, इन राशियों के जीवन में भरेंगेे सफलता और समृद्धि के रंग

Aaj Ka Panchang 14 March 2025: होली का पंचांग हिंदी में, जानें 14 मार्च का शुभ मुहूर्त, राहुकाल, दिशाशूल और रंग खेलने के समय के बारे में

Holi Kab Kheli Jayegi 2025: 14 या 15 मार्च किस दिन होली खेलने का है सबसे शुभ मुहूर्त

Chandra Grahan 2025 Dos And Don'ts: होली पर लग रहा है चंद्र ग्रहण, जानिए इस दौरान क्या करना है सही और क्या करना है गलत
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited