घर के प्रवेश द्वार पर क्या कुछ लगाते हैं अमीर लोग, ये रहस्य जान आप भी हो जाएंगे धनवान

Main Gate Vastu Tips in Hindi: वास्तु की मानें तो किसी भी घर का प्रवेश द्वार सबसे अहम होता है क्योंकि यही से घर में सकारात्मक ऊर्जा और मां लक्ष्मी प्रवेश करती हैं। इसलिए घर का मेन गेट वास्तु के अनुकूल होना चाहिए। अमीर लोग अपने घर के प्रवेश द्वार पर ये पांच चीजें जरूर लगाते हैं। कहते हैं इससे सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती।

01 / 06
Share

अमीर लोगों की तरह प्रवेश द्वार पर जरूर लगाएं ये 5 चीजें

Main Gate Vastu Tips in Hindi: अमीर लोग अपने घर के मुख्य द्वार पर सबसे ज्यादा ध्यान देते हैं। वो यहां तरह-तरह की चीजें रखते हैं जिससे मेन गेट की खूबसूरती तो बढ़ती ही है साथ ही घर में सुख-समृद्धि भी खींची चली आती है। चलिए जानते हैं कि घर के मुख्य द्वार पर किन चीजों को रखने से अमीर लोगों की तरह ही आप भी बन सकते हैं धनवान।

02 / 06
Share

गणेश जी की मूर्ति

घर के प्रवेश द्वार पर उत्तर या दक्षिण दिशा में गणेश जी की मूर्ति भी जरूर रखनी चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

03 / 06
Share

लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर

घर के मुख्य द्वार पर लक्ष्मी-कुबेर की तस्वीर लगाना बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे घर में धन-दौलत की कभी कमी नहीं होती।

04 / 06
Share

नींबू-मिर्च

घर के प्रवेश द्वार पर सुख-शांति के लिए नींबू-मिर्च जरूर टांगना चाहिए। इससे घर को किसी की बुरी नजर भी नहीं लगती।

05 / 06
Share

स्वास्तिक

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक का चिन्ह बनाना भी बेहद शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा सदैव बनी रहती है।

06 / 06
Share

फूलों की माला

घर से नकारात्मक ऊर्जा हटाने के लिए प्रवेश द्वार पर फूलों की माला लगा सकते हैं। इससे ईश्वर भी प्रसन्न होते हैं।