अमीर लोग घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखते हैं हरे रंग की ये खास चीजें, इसलिए मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान

South East Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की मानें तो दिशा कोई भी बुरी नहीं होती अगर उस दिशा में सही चीज रखी जाए। दक्षिण-पूर्व दिशा को अमूमन लोग खराब मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। ये दिशा भी आपको अत्यंत लाभ दे सकती है अगर आप यहां कुछ खास चीजें रख देते हैं।

दक्षिण-पूर्व दिशा में क्या रखना चाहिए
01 / 08

दक्षिण-पूर्व दिशा में क्या रखना चाहिए

South East Direction Vastu Tips: दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण के रूप में जाना जाता है। ये दक्षिण और पूर्व के मध्य की दिशा होती है। इस दिशा पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। वास्तु अनुसार अगर इस दिशा में शुभ चीजें रख दी जाए तो आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाती है। चलिए जानते हैं दक्षिण-पूर्व दिशा में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं।और पढ़ें

दक्षिण-पूर्व दिशा के लिए हरा रंग शुभ
02 / 08

दक्षिण-पूर्व दिशा के लिए हरा रंग शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग से संबंधित चीजों को दक्षिण-पूर्व दिशा यानि कि आग्नेय कोण में रखना अच्छा होता है। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है। आप चाहें तो इस दिशा में एक छोटा सा बगीचा बना सकते हैं।

क्रिस्टल कमल रखें
03 / 08

क्रिस्टल कमल रखें

आप घर की दक्षिण पूर्व दिशा में क्रिस्टल लोटस रखकर वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। इससे जीवन में शांति, स्थिरता और सफलता मिलती है। ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

दक्षिण पूर्व दिशा में फिट करें एसी
04 / 08

दक्षिण पूर्व दिशा में फिट करें एसी

अगर आपका ड्राइंग रूम या डाइनिंग रूम घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में है तो इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आपको एसी या स्टेबलाइजर को दक्षिण-पूर्वी कोने की दीवार पर लगाना चाहिए। इससे दोष कम हो जाएगा।

लगाएं शीशा
05 / 08

लगाएं शीशा

यदि आपके घर का दक्षिण पूर्व कोना चुनौतीपूर्ण है, तो नकारात्मक ऊर्जा को उसके मेन स्रोत पर वापस परावर्तित करने के लिए दक्षिण पश्चिम दिशा की दीवार पर दर्पण लटकाना चाहिए।

पूजास्थान
06 / 08

पूजास्थान

भूलकर भी घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में मंदिर नहीं बनवाना चाहिए। कहते हैं इस दिशा में पूजा स्थान बनाने से कभी भी घर में पैसे की बरकत नहीं होती है।

न बनाएं बेडरूम
07 / 08

न बनाएं बेडरूम

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में बेडरूम भी नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिशा में बेडरूम बनाया जाता है तो यहां सोने वाले व्यक्ति का स्वभाव अक्सर उग्र ही रहता है। क्योंकि ये अग्नि की दिशा होती है।

ना हो पानी की टंकी
08 / 08

ना हो पानी की टंकी

कई बार हम अंडरग्राउंड पानी की टंकी को दक्षिण-पूर्व दिशा में बनवा देते हैं। लेकिन आपको भूल से भी ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये दिन अग्नि की दिशा होती है ऐसे में पानी से जुड़ी चीजें इस दिशा में रखने से नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं छत पर रखी पानी की टंकी भी दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इससे घर में हमेशा ही नेगेटिविटी बनी रहती है।और पढ़ें

End of Photo Gallery

© 2024 Bennett, Coleman & Company Limited