अमीर लोग घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में रखते हैं हरे रंग की ये खास चीज, तभी तो मां लक्ष्मी रहती हैं मेहरबान

South East Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र की मानें तो दिशा कोई भी बुरी नहीं होती अगर उस दिशा में सही चीज रखी जाए। दक्षिण-पूर्व दिशा को अमूमन लोग खराब मानते हैं लेकिन ऐसा नहीं है। ये दिशा भी आपको अत्यंत लाभ दे सकती है अगर आप यहां कुछ खास चीजें रख देते हैं।

01 / 08
Share

दक्षिण-पूर्व दिशा में क्या रखना चाहिए

South East Direction Vastu Tips: दक्षिण-पूर्व दिशा को आग्नेय कोण के रूप में जाना जाता है। ये दक्षिण और पूर्व के मध्य की दिशा होती है। इस दिशा पर शुक्र ग्रह का आधिपत्य माना जाता है। वास्तु अनुसार अगर इस दिशा में शुभ चीजें रख दी जाए तो आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाती है। चलिए जानते हैं दक्षिण-पूर्व दिशा में क्या रखना चाहिए और क्या नहीं।

02 / 08
Share

दक्षिण-पूर्व दिशा के लिए हरा रंग शुभ

वास्तु शास्त्र के अनुसार हरे रंग से संबंधित चीजों को दक्षिण-पूर्व दिशा यानि कि आग्नेय कोण में रखना अच्छा होता है। इससे सुख-समृद्धि बढ़ती है। आप चाहें तो इस दिशा में एक छोटा सा बगीचा बना सकते हैं।

03 / 08
Share

क्रिस्टल कमल रखें

आप घर की दक्षिण पूर्व दिशा में क्रिस्टल लोटस रखकर वास्तु दोष दूर कर सकते हैं। इससे जीवन में शांति, स्थिरता और सफलता मिलती है। ये नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

04 / 08
Share

दक्षिण पूर्व दिशा में फिट करें एसी

अगर आपका ड्राइंग रूम या डाइनिंग रूम घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में है तो इसके अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आपको एसी या स्टेबलाइजर को दक्षिण-पूर्वी कोने की दीवार पर लगाना चाहिए। इससे दोष कम हो जाएगा।

05 / 08
Share

लगाएं शीशा

यदि आपके घर का दक्षिण पूर्व कोना चुनौतीपूर्ण है, तो नकारात्मक ऊर्जा को उसके मेन स्रोत पर वापस परावर्तित करने के लिए दक्षिण पश्चिम दिशा की दीवार पर दर्पण लटकाना चाहिए।

06 / 08
Share

पूजास्थान

भूलकर भी घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में मंदिर नहीं बनवाना चाहिए। कहते हैं इस दिशा में पूजा स्थान बनाने से कभी भी घर में पैसे की बरकत नहीं होती है।

07 / 08
Share

न बनाएं बेडरूम

घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में बेडरूम भी नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है कि अगर इस दिशा में बेडरूम बनाया जाता है तो यहां सोने वाले व्यक्ति का स्वभाव अक्सर उग्र ही रहता है। क्योंकि ये अग्नि की दिशा होती है।

08 / 08
Share

ना हो पानी की टंकी

कई बार हम अंडरग्राउंड पानी की टंकी को दक्षिण-पूर्व दिशा में बनवा देते हैं। लेकिन आपको भूल से भी ऐसा नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये दिन अग्नि की दिशा होती है ऐसे में पानी से जुड़ी चीजें इस दिशा में रखने से नुकसान हो सकता है। इतना ही नहीं छत पर रखी पानी की टंकी भी दक्षिण-पूर्व दिशा में नहीं होनी चाहिए। क्योंकि इससे घर में हमेशा ही नेगेटिविटी बनी रहती है।