पानी में नमक डालकर पोछा लगाने से क्या होता है? क्या कपूर भी डाला जा सकता है

कई लोग अपने घरों में नमक वाले पानी का पोछा लगाते हैं। वास्तु की मानें तो पानी में नमक डालकर पोछा लगाने के कई फायदे होते हैं। इसके अलावा पानी में कपूर डालना भी शुभ होता है। चलिए जानते हैं पोछा लगाते समय पानी में नमक और कपूर क्यों डालना चाहिए।

01 / 07
Share

पानी में नमक या कपूर क्यों डालना चाहिए

वास्तु शास्त्र में घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर करने के कई उपाय बताए गए हैं। जिनमें से एक उपाय नमक या कपूर के पानी का घर में पोछा लगाना है। आज के समय में कई लोग अपने घर में नमक के पानी का पोछा लगाते हैं। लेकिन आप जानते हैं कि नमक या कपूर के पानी का पोछा लगाने से क्या होता है। चलिए जानते हैं इस बार में...

02 / 07
Share

नकारात्मक ऊर्जा होती है दूर

नमक या कपूर के पानी से पोछा लगाने से घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर चली जाती है और परिवार में चल रहे कलह-क्लेश भी दूर हो जाते हैं।

03 / 07
Share

स्वास्थ्य रहता है अच्छा

इतना ही नहीं नमक या कपूर पानी में डालकर पोछा लगाने से घर के लोगों का स्वास्थ्य भी अच्छा रहता है।

04 / 07
Share

आर्थिक स्थिति रहती है बढ़िया

नमक या कपूर के पानी से पोछा लगाने से शुक्र मजबूत होता है। जिससे आर्थिक स्थिति बढ़िया रहती है।

05 / 07
Share

दूर होता है वास्तु दोष

नमक या कपूर के पानी का पोछा लगाने से किसी भी तरह के वास्तु दोष से मुक्ति मिल जाती है। जिससे घर परिवार के लोगों की तरक्की होती है।

06 / 07
Share

मां लक्ष्मी की बरसती है कृपा

नमक या कपूर के पानी का पोछा लगाने से घर में गंदगी नहीं रहती। जिससे मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है।

07 / 07
Share

इस बात का रखें ध्यान

इस बात का ध्यान रखें कि नमक का पोछा मंगलवार और रविवार के दिन नहीं लगाया जाता है। इसकी जगह पर आप कपूर का पोछा लगा सकते हैं।